सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

Published at :14 Sep 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

गुमला : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के कोड़ी गांव निवासी सुबोध बेक (59 ) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. सोमवार को हीरा मोती बस की चपेट में आने से वे घायल हो गये थे. उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में सुबोध के […]

विज्ञापन
गुमला : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के कोड़ी गांव निवासी सुबोध बेक (59 ) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. सोमवार को हीरा मोती बस की चपेट में आने से वे घायल हो गये थे.
उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में सुबोध के पुत्र रोयन बेक ने बताया कि उसके पिता सुबोध बेक सोमवार को कोड़ी गांव स्थित अपने घर से किसी व्यक्ति के अंतिम क्रियाक्रम में शामिल होने कटईटोली गांव गये थे. दफन क्रिया के बाद कटईटोली से लौटने के क्रम में चैनपुर व जारी मुख्य पथ पर हीरा मोती नामक बस ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गुमला अस्पताल भेज दिया गया. इलाज के क्रम में मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola