विधायक ने किया ट्रांसफारमर का उदघाटन

Published at :08 Sep 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया ट्रांसफारमर का उदघाटन

घाघरा : प्रखंड के छोटका चपका गांव में ज्योति मिशन योजना के तहत ट्रांसफारमर का उदघाटन बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा ने किया. विधायक ने कहा कि ज्योति मिशन के तहत इस इलाके में कृषि कार्य को बढ़ावा देना है. इस तरह की योजना को मजबूत तरीके से इलाके में लाया जा रहा है. विधायक ने […]

विज्ञापन
घाघरा : प्रखंड के छोटका चपका गांव में ज्योति मिशन योजना के तहत ट्रांसफारमर का उदघाटन बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा ने किया. विधायक ने कहा कि ज्योति मिशन के तहत इस इलाके में कृषि कार्य को बढ़ावा देना है. इस तरह की योजना को मजबूत तरीके से इलाके में लाया जा रहा है.
विधायक ने बीडीओ विजय कुमार सोनी से ग्रामीणों को कार्ड मुहैया कराने की बात कही. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय लिंडा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. मौके पर बाल किशन उरांव, बालकु उरांव, सुशील उरांव, धनेश्वर उरांव, भुवनेश्वर उरांव, राजेश उरांव, लालदेव भगत, बिंदेश्वर साहू, सुरेंद्र साहू, गोपाल साहू सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola