जनता के हित में काम होगा : किरण माला

Published at :14 Jan 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
जनता के हित में काम होगा : किरण माला

गुमला : सिसई प्रखंड से दूसरी बार जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गयी किरण माला बाड़ा ने सीटिंग जिप चेयरमैन सतवंती देवी को हरा कर चेयरमैन बनी. 12 जिप सदस्यों ने किरण माला के पक्ष में वोट देकर उनकी ईमानदारी पर विश्वास किया है. जिप अध्यक्ष बनने के बाद प्रभात खबर ने किरण माला से बातचीत […]

विज्ञापन

गुमला : सिसई प्रखंड से दूसरी बार जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गयी किरण माला बाड़ा ने सीटिंग जिप चेयरमैन सतवंती देवी को हरा कर चेयरमैन बनी. 12 जिप सदस्यों ने किरण माला के पक्ष में वोट देकर उनकी ईमानदारी पर विश्वास किया है. जिप अध्यक्ष बनने के बाद प्रभात खबर ने किरण माला से बातचीत की है.

सवाल : जिस प्रकार चुनाव हुआ. कुछ आरोप भी लगे. ऐसे में कैसे काम करेंगे?

जवाब : सभी लोगों के समर्थन व वोट से मैं चुनाव जीती हूं. मेरा पूरा प्रयास है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगी. लोकतंत्र की प्रक्रिया के तहत चुनाव हुआ और में जीती हूं. काम सभी के सहयोग से करूंगी.

सवाल : जनता की शिकायतों व समस्या का समाधान कैसे करेंगे?

जवाब : जनता मेरे लिए सर्वोपरी है. जिस प्रखंड व क्षेत्र से जनता समस्या लेकर आयेंगे. उस क्षेत्र की जिप सदस्य से बैठ कर समस्या का समाधान किया जायेगा. जनता की शिकायतों का हर हाल में समाधान होगा.

सवाल : गांवों में राशन कार्ड की समस्या है, कई लोगों को कार्ड नहीं मिला है?

जवाब : पंचायत चुनाव के समय से राशन कार्ड नहीं बनने का मामला सामने आते रहा है. कई शिकायतें आयी हैं. मैं प्रयास करूंगा कि जिनका कार्ड नहीं बना है, उनका कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए सरकार से बात करूंगी.

सवाल : गांवों के विकास के लिए क्या रणनीति है, कैसे काम होगा?

जवाब : सरकार की जो योजना है. उसे धरातल पर उतारा जायेगा. प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल बैठा कर योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. गांव के विकास के लिए विशेष रणनीति होगी. अभी चुनाव हुआ है. बहुत जल्द बैठक बुला कर विकास का खाका तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola