उठो, जागो और आगे बढ़ो

Published at :13 Jan 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
उठो, जागो और आगे बढ़ो

घाघरा : प्रखंड के विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गयी. विद्यालय के संस्थापक भवानी प्रसाद राय ने विवेकानंद की चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर कार्यक्रम का शुरूआत किया. बच्चों को विद्यालय के भवानी प्रसाद राय ने स्वामी विवेकानंद के बताये रास्तों पर चलने को कहा और विद्यार्थियो में जोश […]

विज्ञापन
घाघरा : प्रखंड के विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गयी. विद्यालय के संस्थापक भवानी प्रसाद राय ने विवेकानंद की चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर कार्यक्रम का शुरूआत किया. बच्चों को विद्यालय के भवानी प्रसाद राय ने स्वामी विवेकानंद के बताये रास्तों पर चलने को कहा और विद्यार्थियो में जोश भरने के लिए उनकी यादों को ताजा कराया.
चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये. पीछे मत देखो. आगे देखो. अनंत ऊर्जा, अनंत उत्साह, अनंत साहस व अनंत धैर्य हो तभी महान कार्य किए जा सकते हैं.
पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता और एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान इंद्रियों पर काबू. कष्ट सहने की शक्ति सभी विद्यार्थियों में होनी चाहिए. विवेकानंद जी हमेशा कहते थे उठो मेो शेरों भ्रम मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो स्वच्छ जीव हो. तुम तत्व नहीं हो, न ही शरीर हो ,तत्व तुम्हारा सेवक है.
पेंटिंग में शिवानी कुमारी को प्रथम, रंजीत कुमार को द्वितीय व राजू उरांव को तृतीय पुरस्कार दिया गया. मौके पर विनीता देवी, अनीता देवी, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, विनीत कुमारी, महेन्द्र एक्का, रीना कुमारी, विनीता बड़ाइक, अंकिता बड़ाइक, कंचन कुमारी व तरुण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola