गुमला में कबाड़ी व्यवसायी की हत्या

Published at :02 Jan 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में कबाड़ी व्यवसायी की हत्या

गुमला : 10 दिनों से लापता हुसैन नगर निवासी कबाड़ी व्यवसायी मुबारक शाह (28) का शव शुक्रवार को खड़िया पाड़ा के नाला से िमला. गर्दन पर टांगी से काट जाने का निशान है. शव देख कर लगता है कि हत्या पांच छह दिन पहले की गयी है. नाला में पड़े रहने के कारण शव में […]

विज्ञापन
गुमला : 10 दिनों से लापता हुसैन नगर निवासी कबाड़ी व्यवसायी मुबारक शाह (28) का शव शुक्रवार को खड़िया पाड़ा के नाला से िमला. गर्दन पर टांगी से काट जाने का निशान है. शव देख कर लगता है कि हत्या पांच छह दिन पहले की गयी है. नाला में पड़े रहने के कारण शव में पानी भर गया था. मृतक की मां सबीरन खातून व रिश्तेदारों ने शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सबीरन ने कहा कि मुबारक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था.
मुहल्ले के कई लोगों से उसकी दुश्मनी थी. एक साल पहले उसके ऊपर जानलेवा हमला भी हुआ था. अभी किसी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि शव मिलने के बाद परिजनों ने मुबारक शाह के रूप में मृतक की पहचान की है. आपसी विवाद में मारा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola