महिलाओं को मनरेगा की दी गयी जानकारी

Published at :30 Dec 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को मनरेगा की दी गयी जानकारी

घाघरा : प्रखंड कार्यालय में विकास भारती बिशनपुर व प्रदान संस्था ने महिला विकास मंडल की महिलाओं को मनरेगा योजना के बारे में जानकारी दी. बीपीओ कांति कुमारी ने कहा की योजना बनाओ अभियान के तहत आप सभी ग्रामीण अपने संसाधनों, आजीविका व जरूरतों पर आधारित संपूर्ण ग्राम विकास परियोजना बनायेंगे. इन परियोजनाओं के आधार […]

विज्ञापन
घाघरा : प्रखंड कार्यालय में विकास भारती बिशनपुर व प्रदान संस्था ने महिला विकास मंडल की महिलाओं को मनरेगा योजना के बारे में जानकारी दी. बीपीओ कांति कुमारी ने कहा की योजना बनाओ अभियान के तहत आप सभी ग्रामीण अपने संसाधनों, आजीविका व जरूरतों पर आधारित संपूर्ण ग्राम विकास परियोजना बनायेंगे.
इन परियोजनाओं के आधार पर ग्राम पंचायतें विकास परियोजनाएं बनायेगी. पंचायतों को सशक्त करने के उद्देश्य से वर्ष 2016-17 के लिए मनरेगा एवं 2016-17 के लिए 14वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदानों से आम जनता योजना बनायेगी. प्रत्येक 100 परिवारों के कलस्टर अथवा टोले में तीन दिनों तक योजनाओं का चयन होगा. सभी वर्ग के लोग मिल कर योजना पर विचार करेंगे.
आमसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन एवं प्राथमिकताओं का निर्धारण होगा. समाज के सबसे वंचित 10 प्रतिशत से 12 प्रतिशत परिवारों के लिए आजीविका की योजनाएं एवं ग्रामीण क्षेत्नों में बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ करने की योजनाएं बनेगी. मौके पर जीतेंद्र मिश्र, शेखर कुमार, दिवाकर केशरी, राजीव कुमार, राजीव कुमार सुग्रीव, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, विनोद सिंह, निर्मल उरांव, सीमा देवी, संगीता देवी, सुमित देवी, फूलमती देवी, सरोज देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola