गुमला : चार साल की बच्ची अगवा

Published at :27 Dec 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : चार साल की बच्ची अगवा

गुमला : गुमला थाना के लट्ठा बरटोली गांव के भउला उरांव व फुलमनी देवी की चार साल की बेटी मनीता का अगवा कर लिया गया है. मंगलवार को मनीता जब घर पर थी, उसी समय उसे अगवा कर लिया गया. अब पांच दिन हो गये, अभी तक मनीता का सुराग नहीं मिला. परिजन पांच दिन […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना के लट्ठा बरटोली गांव के भउला उरांव व फुलमनी देवी की चार साल की बेटी मनीता का अगवा कर लिया गया है. मंगलवार को मनीता जब घर पर थी, उसी समय उसे अगवा कर लिया गया.

अब पांच दिन हो गये, अभी तक मनीता का सुराग नहीं मिला. परिजन पांच दिन से मनीता को गांव-गांव घूम कर खोज रहे हैं. पर मनीता का पता नहीं चल रहा है.

फुलमनी देवी ने महुआटोली के मंगरा उरांव पर अपने बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है. मंगरा भी अपने घर से गायब है. फुलमनी ने इसकी शिकायत शनिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी गुमला से की है. उन्होंने कमेटी के लोगों से अपनी मासूम बेटी को खोजने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola