16 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा

16 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा बानो(सिमडेगा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीआरडीए के निदेशक पूर्णचंद्र कुंकल उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मनरेगा की पंचायतवार समीक्षा की गयी. बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले 16 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा गया. […]
16 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा बानो(सिमडेगा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीआरडीए के निदेशक पूर्णचंद्र कुंकल उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मनरेगा की पंचायतवार समीक्षा की गयी. बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले 16 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा गया. साथ ही उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है इसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मेरी ज्योति सोरेंग, कनीय अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता संजय किंडो, पंचायत सचिव मनसिद्ध समद, रोजगार सेवक रवि मिंज, रोजगार सेवक राधेश्याम साय, रोजगार सेवक सुषमा देवी, पंचायत सचिव फेकु नायक, रोजगार सेवक अनिता सरोज केरकेट्टा, रूबी कुमारी, पंचायत सचिव सीता राम साहू, रोजगार सेवक सरिता टोपनो, पंचायत सचिव गजेश्वर सिंह, रोजगार सेवक सुरेंद्र साहू, अनिता देवी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










