कांग्रेस की लोहरदगा में जमीन खिसक गयी है : मंत्री

Published at :09 Dec 2015 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की लोहरदगा में जमीन खिसक गयी है : मंत्री

कांग्रेस की लोहरदगा में जमीन खिसक गयी है : मंत्रीफोटो (1) ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री.कुड़ू (लोहरदगा). राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बुधवार को प्रखंड के चंदलासो, चेटर, राजरोम, जिंगी समेत अन्य गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी समस्याअों से […]

विज्ञापन

कांग्रेस की लोहरदगा में जमीन खिसक गयी है : मंत्रीफोटो (1) ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री.कुड़ू (लोहरदगा). राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बुधवार को प्रखंड के चंदलासो, चेटर, राजरोम, जिंगी समेत अन्य गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी समस्याअों से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है. वर्षा कम होने से कुआं में पानी कम रह गया है. गांव से पंचायत, प्रखंड मुख्यालय को जोड़नेवाली सड़क की हालत दयनीय है. सिंचाई साधन न होने से रोजगार के साधन नहीं हैं. पलायन बड़ी समस्या बन गयी है. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार समस्याअों के निबटारे के लिए प्रयासरत है. सरकार मूलभूत सुविधा मुहैया कराने को कृतसंकल्प है. कांग्रेस पार्टी वर्षों से जनता को गुमराह करते हुए सत्ता भोगने का काम करती रही है. लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी की जमीन खिसक गयी है. जमीन तलाशने के लिए झूठा प्रचार कर रही है. जनता कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी. एनडीए सरकार पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत है. सरकार को अस्थिर करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है. मौके पर ओम प्रकाश भारती, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, इंतखाब आलम, कबीर अंसारी, अखिलेश सिंह, मोतिउल रहमान खान, सोमा उरांव गौतम रजक, आकाश बैठा, कृष्णा बैठा, परमेश्वर महतो, सुरेश महतो, विजय उरांव, संजय महली समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola