बंगाल में आधी आबादी ने किया महापरिवर्तन, पुरुषों को पछाड़ महिलाएं बनीं ‘किंगमेकर’, वोटिंग में रचा इतिहास

Women Voters Turnout Bengal 2026: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही. भारी मतदान और महिला टर्नआउट ने ही राज्य में नयी सरकार के गठन में मुख्य भूमिका निभायी. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.
खास बातें
Women Voters Turnout Bengal 2026: पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब चुनाव आयोग (ECI) के जो डेटा सामने आये हैं, उसने राजनीतिक पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस बार लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने न केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि वोट देने के मामले में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया.
महिलाओं ने शुभेंदु अधिकारी को सौंपी सत्ता की चाबी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और प्रचंड मतदान के पीछे महिला वोटर साइलेंट फैक्टर बनकर उभरी हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारों ने ही सत्ता की चाबी शुभेंदु अधिकारी के हाथों में सौंपी है.
आंकड़ों से समझें महिलाओं का पावर शो
चुनाव आयोग के आंकड़ों के विश्लेषण से जो बातें बातें निकलकर सामने आयी हैं, वे इस प्रकार हैं.
- पुरुषों से आगे महिलाएं : राज्य के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 3 से 5 प्रतिशत अधिक रहा.
- रिकॉर्ड टर्नआउट : इस बार का कुल मतदान प्रतिशत पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ चुका है. ग्रामीण इलाकों में तो महिलाओं की भागीदारी 85 प्रतिशत के भी पार पहुंच गयी है.
- नया ट्रेंड : आयोग के अनुसार, यह इस दशक का सबसे बड़ा टर्नआउट है, जहां जेंडर गैप (Gender Gap) पूरी तरह खत्म होता दिख रहा है.
इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात
क्यों घर से बाहर निकलीं महिलाएं?
भारी मतदान के पीछे कई सामाजिक और राजनीतिक कारण माने जा रहे हैं. संदेशखाली और आरजी कर जैसी घटनाओं के बाद महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता थी. भाजपा द्वारा महिला सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बनाना महिलाओं को बूथ तक खींच लाया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आर्थिक स्वावलंबन की चाहत में परिवर्तन की लहर
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और ‘सोनार बांग्ला’ के तहत किये गये वादों ने महिला मतदाताओं को प्रभावित किया है. चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि जब भी महिलाएं बड़ी संख्या में पुरुषों से अधिक मतदान करती हैं, तो वह प्रो-इन्कम्बेंसी (सत्ता के पक्ष में) या मैसिव चेंज (बड़े बदलाव) का संकेत होता है.
Women Voters Turnout Bengal 2026: प्रशासन और जागरूकता का असर
चुनाव आयोग ने इस बार महिलाओं के लिए विशेष ‘पिंक बूथ’ और महिला कर्मियों की तैनाती की थी. इसके अलावा, जागरूकता अभियानों ने भी घरेलू महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति प्रेरित किया. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला मतदाताओं की यह सक्रियता भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रमाण है.
इसे भी पढ़ें : अंदरूनी कलह और ‘मिड-लेवल’ लीडरशिप की बेरुखी ने डुबोयी TMC की लुटिया! बंगाल में ममता का किला ढहने की इनसाइड स्टोरी
शुभेंदु की सरकार में महिला वोटर की भूमिका निर्णायक
शुभेंदु अधिकारी की नयी सरकार के गठन में महिलाओं का यह ‘साइलेंट वोट’ सबसे निर्णायक साबित हुआ. यही वजह है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष आयोग बनाने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










