सीवान से जीरादेई के पुखरेड़ा में रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
Siwan News: सीवान के जीरादेई प्रखंड के पुखरेड़ा गांव में रुद्र महायज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई,

Siwan News: सीवान के जीरादेई प्रखंड के पुखरेड़ा गांव में रुद्र महायज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई,

Siwan News: सीवान के जीरादेई प्रखंड के पुखरेड़ा गांव में रुद्र महायज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यह महायज्ञ 16 मई तक चलेगा, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

Siwan News: (सच्चेंद्र द्विवेदी कि रिपोर्ट) सीवान के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के पुखरेड़ा गांव में आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के तहत रविवार की अहले सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया.

भगवा वस्त्रों से भक्तिमय हुआ माहौल

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया. भक्तिमय नारों और भजनों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे गांव का माहौल आध्यात्मिक बना दिया.

16 मई तक चलेगा महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा भी होगी

आयोजकों के अनुसार यह रुद्र महायज्ञ 16 मई तक चलेगा. इस दौरान हनुमानजी और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. साथ ही प्रवचन, रामलीला और रासलीला जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.

व्यापक तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

महायज्ञ को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है. यज्ञ स्थल पर भव्य यज्ञ मंडप और पंडाल का निर्माण किया गया है, साथ ही रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की गई है.

यज्ञ का उद्देश्य: जनकल्याण और विश्व शांति

महायज्ञ के आचार्य पंडित संजय तिवारी ने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य जनमानस की निरोगता, विश्व शांति और विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.

ALSO READ: पटना के बिहटा में लई बाजार में फायरिंग और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन