हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 10 बजे होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

हिमाचल बोर्ड स्टूडेंट्स सांकेतिक तस्वीर
HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज 10 बजे दसवीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी करेगा. इसे ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं.
HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी कि 10 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट की घोषणा 10 बजे बोर्ड के द्वारा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी. बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम रिजल्ट की घोषणा करेगा. ऐसे स्टूडेंट्स जो 10वीं हिमाचल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
कहां मिलेगा रिजल्ट?
- HPBOSE के ऑफिशियल वेबसाइट
- DigiLocker
- SMS Service
कैसे चेक करें HPBOSE 10th Result 2026?
- HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
- होमपेज पर HPBOSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर दर्ज करें
- Submit बटन दबाएं
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए हैं?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में 93,564 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. वहीं अब इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
हिमाचल बोर्ड देता है रिचेकिंग का मौका
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आप इससे खुश नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हिमाचल बोर्ड रिचेकिंग का मौका देता है.
कब हुई थी HPBOSE 10वीं कक्षा की परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 2026 में 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच हुई थीं.
यह भी पढ़ें- जानिए कब आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










