::::: बेटे ने मां की हत्या की

Published at :07 Dec 2015 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
:::::  बेटे ने मां की हत्या की

::::: बेटे ने मां की हत्या की पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कियाप्रतिनिधि, सिसईसिसई थाना क्षेत्र के मुरगू नवाटोली गांव की पितो देवी (70) की उसके ही बेटे माधव उरांव (40 वर्ष) ने हत्या कर दी. घटना सोमवार की सुबह चार बजे की है. तलवार से काटा है. पुलिस ने आरोपी माधव उरांव को […]

विज्ञापन

::::: बेटे ने मां की हत्या की पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कियाप्रतिनिधि, सिसईसिसई थाना क्षेत्र के मुरगू नवाटोली गांव की पितो देवी (70) की उसके ही बेटे माधव उरांव (40 वर्ष) ने हत्या कर दी. घटना सोमवार की सुबह चार बजे की है. तलवार से काटा है. पुलिस ने आरोपी माधव उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि माधव को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह अर्द्धविक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रहा था. माधव खुद आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था. जब उसकी मां पितो उसे रोकने गयी तो माधव ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार सुबह को माधव सोकर उठा. इसके बाद वह अजीब हरकत करने लगा. वह घर पर रखे तलवार को उठा लिया. इसके बाद चिल्लाने लगा. वह खुद तलवार से अपने को काट कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा. आवाज सुन उसकी बूढ़ी मां पितो देवी उठी. वह अपने बेटे को तलवार रखने के लिए कहने लगी. यह देख माधव खुद पर हमला न कर अपनी मां की कनपट्टी को ही तलवार से काट दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola