बक्सर में जारी रहा गंगा सफाई महाअभियान, स्वयंसेवकों ने लिया निर्मल गंगा का संकल्प

गंगा युवा समिति के लोगों की तस्वीर
Bihar News :बक्सर के चौसा में गंगा युवा समिति द्वारा चलाया जा रहा “गंगा पुकार और निर्मल गंगा संकल्प” अभियान 333वें रविवार को भी जारी रहा. स्वयंसेवकों ने घाट की सफाई कर लोगों को गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
Bihar News:(विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट) बक्सर जिले के चौसा बाजार घाट पर रविवार को गंगा युवा समिति के बैनर तले गंगा पुकार और निर्मल गंगा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. यह अभियान लगातार 333वें रविवार को भी जारी रहा. समिति के संयोजक भरत पांडेय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने घाट परिसर से प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री और अन्य अपशिष्ट हटाकर गंगा घाट की सफाई की.
एक अंजूरी कचरा निकालने की अपील
अभियान के दौरान भरत पांडेय ने कहा कि यह सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि गंगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन गंगा घाट पर आकर कम से कम एक अंजूरी कचरा जरूर निकाले, ताकि सामूहिक प्रयास से गंगा को निर्मल बनाया जा सके.
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गंगा युवा समिति के अनुसार, हर सप्ताह चलने वाला यह अभियान अब चौसा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा बन चुका है. समिति का मानना है कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था की पहचान है. कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया.
कई स्थानीय लोग हुए शामिल
इस महाअभियान में श्रीराम मालाकार, राधेश्याम चौधरी, मंगलदेव पासवान सहित कई स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और गंगा स्वच्छता के संकल्प को मजबूत किया.
Also Read:बक्सर में बिजली विभाग को बड़ा झटका: सबस्टेशन में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










