Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: ऑरी से लेकर ‘अनुपमा’ के गौरव खन्ना तक, ये 13 सितारे करेंगे खतरों का सामना
खतरों के खिलाड़ी 15 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का आगाज हो गया है. रूबीना दिलैक, करण वाही और ऑरी जैसे बड़े नाम इस बार स्टंट करते दिखेंगे. देखें पूरी लिस्ट.
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ वापस आ गया है. शनिवार को मुंबई में इस शो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया. इस बार का सीजन बहुत खास है क्योंकि इसमें कुछ पुराने धुरंधर खिलाड़ी भी वापस आ रहे हैं और कुछ नए चेहरे भी अपना डर भगाने की कोशिश करेंगे.
कौन-कौन पुराने खिलाड़ी फिर से दिखेंगे?
इस बार मुकाबला बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि पुराने सीजन के चैंपियन और खिलाड़ी वापस आ रहे हैं. ‘बिग बॉस 14’ की विनर रूबीना दिलैक इस बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगी. उनके साथ टीवी के पक्के दोस्त करण वाही और ऋत्विक धनजानी की जोड़ी भी वापस आ गई है. साथ ही अविका गौर, जैस्मिन भसीन और विशाल आदित्य सिंह भी दोबारा स्टंट करते नजर आएंगे.
नए चेहरों में कौन है शामिल?
इस सीजन में कुछ ऐसे नाम भी जुड़ रहे हैं जो पहली बार खतरों से खेलेंगे:
- गौरव खन्ना: ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना, जो हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ जीतकर आए हैं.
- फरहाना भट्ट: ‘बिग बॉस 19’ की पहली रनर-अप.
- हर्ष गुजराल: मशहूर कॉमेडियन, जो शो में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाएंगे.
- ऑरी: सोशल मीडिया के सबसे चर्चित स्टार ऑरी भी इस बार स्टंट करेंगे.
- रुहानिका धवन: ‘ये है मोहब्बतें’ की छोटी रूही अब बड़ी हो गई हैं और टीवी पर वापसी कर रही हैं.
- अविनाश मिश्रा: ‘बिग बॉस 18’ के चर्चित कंटेस्टेंट.
- शगुन शर्मा: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की परी.
मुंबई में हुआ ग्रैंड लॉन्च
शो की शूटिंग शुरू करने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स जल्द ही विदेश रवाना होंगे. उससे पहले मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में सभी खिलाड़ी साथ आए और खूब मस्ती की. इस बार रोहित शेट्टी ने वादा किया है कि स्टंट पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल और रोंगटे खड़े कर देने वाले होंगे.
यह भी पढ़ें: रवि दुबे क्यों नहीं होंगे ‘Khatron Ke Khiladi 15’ का हिस्सा? दोस्त ऋत्विक धनजानी ने बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








