'बिना दिखावे के की किसानों की मदद...', CM योगी आदित्यनाथ ने इस एक्टर की जमकर तारीफ की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एक्टर नाना पाटेकर और सिंगर शंकर महादेवन के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की नि:स्वार्थ मदद और यूपी पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान ('डिजिटल अरेस्ट' स्कैम) से जुड़ने के लिए दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की जमकर तारीफ की है. इसके साथ ही, सीएम योगी ने यूपी पुलिस के प्रेरणादायक गीत 'खाकी का सितारा' को अपनी बेहतरीन आवाज देने के लिए मशहूर गायक व संगीतकार शंकर महादेवन की भी खूब सराहना की.
CM Yogi Adityanath on Nana Patekar and Shankar Mahadevan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अभिनेता नाना पाटेकर और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने किसानों की मदद के लिए जो काम किया है, वह प्रेरणादायक है. वहीं, शंकर महादेवन की आवाज ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत 'खाकी का सितारा' को नई पहचान दी है.
Nana Patekar Helped Farmers: नाना ने की किसानों की मदद
एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने महाराष्ट्र के उन दिनों को याद किया, जब बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उस मुश्किल समय में नाना पाटेकर किसानों की मदद के लिए आगे आए. योगी आदित्यनाथ ने कहा,
"नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि बेहद संवेदनशील इंसान हैं. उन्होंने बिना किसी दिखावे के जरूरतमंद किसानों की मदद की."
">Lucknow, Uttar Pradesh: Uttar Pradesh Police song ‘Khaki Ka Sitara’ launch event attended by Chief Minister Yogi Adityanath, singer Shankar Mahadevan, and actor Nana Patekar.
— IANS (@ians_india) August 14, 2026
(Source: Government of Uttar Pradesh/YT) pic.twitter.com/nk06j44T5R
Nana Was Working for Farmers and Socity: चुपचाप समाज सेवा करते थे नाना - योगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि जब नाना पाटेकर उनसे मिलने आए और किसानों के लिए किए जा रहे अपने काम के बारे में बताया, तो उन्हें हैरानी हुई. उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकार का चुपचाप समाज सेवा करना उनके लिए प्रेरणादायक था.
">मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में निर्णय लेने की विशिष्ट क्षमता दिखाई देती है। आज उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सकारात्मक और प्रभावी बदलाव देखने को मिला है। आमजन में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
— Government of UP (@UPGovt) August 14, 2026
—'पद्मश्री' नाना पाटेकर जी, अभिनेता… pic.twitter.com/2UP75yuZPs
योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान में भी सहयोग दिया है. उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया है, जिसके जरिए लोगों को 'डिजिटल अरेस्ट स्कैम' जैसे ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने का संदेश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने इस अभियान में योगदान देने के लिए उनका धन्यवाद किया.
CM Yogi Praise Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन को उनके गाने के लिए योगी ने की तारीफ
उन्होंने शंकर महादेवन की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी गायकी ने 'खाकी का सितारा' गीत को खास बना दिया है. योगी ने कहा कि उनके नाम की तरह ही उनके व्यक्तित्व में भी खास बात है. उन्होंने यह भी कहा कि सावन के पवित्र महीने में इस गीत का लॉन्च होना इसे और भी विशेष बनाता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म सम्मान से सम्मानित शंकर महादेवन की प्रस्तुति ने इस गीत को नई पहचान दी है और यह पुलिस व अन्य वर्दीधारी बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
इस कार्यक्रम में नाना पाटेकर, शंकर महादेवन, उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण, पुलिस और सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
About Film Digital Arrest डिजिटल अरेस्ट फिल्म के बारे में
उत्तर प्रदेश पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और आईपीएस अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने 'डिजिटल अरेस्ट' पर बनी साइबर जागरूकता शॉर्ट फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने अभिनय किया है, जबकि इसका निर्देशन बॉलीवुड के लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य ने किया है.
About Khaki Ka Sitara Song: खाकी का सितारा के बारे में
राहुल श्रीवास्तव ने 'खाकी का सितारा' गीत के क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है. गीत के बोल प्रसिद्ध कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखे हैं. कार्यक्रम में अभिनेता करण आनंद भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस गीत में अहम भूमिका निभाई है.
">यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) August 14, 2026
लखनऊ में यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर और सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन मौजूद रहे। इस दौरान DGP राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद… pic.twitter.com/6qr6w3F3Ug
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस को जड़ दिया था जबरदस्त थप्पड़, सालों बाद सामने आया अनसुना किस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशा कुमारी
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







