नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस को जड़ दिया था जबरदस्त थप्पड़, सालों बाद सामने आया अनसुना किस्सा

Updated:
विज्ञापन

नाना पाटेकर फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधु ने हाल ही में ‘यशवंत’ की शूटिंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया. जिसमें बताया कि एक इमोशनल सीन के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें असली थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद उन्होंने भी तुरंत पलटकर जवाब दिया

विज्ञापन

बॉलीवुड में नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने सख्त और इंटेंस स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं. सालों से उनके सेट से जुड़े कई किस्से सामने आते रहे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘यशवंत’ की शूटिंग के दौरान हुआ था, जहां नाना ने मधु को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था.

विज्ञापन

नाना पाटेकर संग मधु को करना था इमोशनल सीन

मधु ने हिंदी रश संग बात करते हुए बताया कि फिल्म में वह नाना पाटेकर की पत्नी के किरदार में थीं. एक इमोशनल सीन की शूटिंग चल रही थी, जिसमें उन्हें रोना था. आमतौर पर कलाकार ऐसे सीन में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नाना इस बात के पूरी तरह खिलाफ थे. उनका मानना था कि कलाकार को किरदार की भावनाओं को महसूस करके खुद रोना चाहिए.

नाना ने अचानक जड़ दिया थप्पड़

मधु के मुताबिक, वह उस सीन में नेचुरल आंसू नहीं ला पा रही थीं. तभी नाना ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी. अभिनेत्री ने बताया कि बिना किसी चेतावनी के नाना ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ इतना तेज था कि उनकी आंखों में तुरंत आंसू आ गए और सीन रियल लगने लगा.

मधु ने भी जवाब देते हुए जड़ दिया था थप्पड़

हालांकि, यह सब देखकर मधु का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ था, इसलिए शूटिंग के वक्त अचानक थप्पड़ पड़ने से वह पूरी तरह हैरान रह गईं. उनका रिएक्शन भी उतना ही तेज था. उन्होंने तुरंत पलटकर नाना को थप्पड़ जड़ दिया. मधु ने हंसते हुए कहा कि उनका स्वभाव काफी शॉर्ट-टेम्पर्ड है.

रियल रिएक्शन फिल्म के लिए रहा फायदेमंद

दिलचस्प बात यह रही कि दोनों के बीच हुआ यह रियल रिएक्शन फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ. मधु के अनुसार, यह ‘यशवंत’ का सबसे अहम सीन था और निर्देशक अनिल मट्टू ने इसे शूट करने के लिए पूरा दिन रखा था. हालांकि सब कुछ इतना नैचुरल तरीके से हुआ कि आधे दिन में ही शूट खत्म हो गई.

नाना पाटेकर संग अपने रिश्ते पर बोली मधु

मधु ने यह भी साफ किया कि नाना पाटेकर उनके साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं करते थे. वह सिर्फ चाहते थे कि कलाकार अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें. उन्हें ग्लिसरीन का इस्तेमाल या सीन खत्म होते ही किरदार से बाहर निकल जाना पसंद नहीं था. नाना का मानना था कि अभिनेता को शूटिंग के दौरान अपने किरदार को पूरी तरह जीना चाहिए.

यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola