‘मुझे पैनिक अटैक आते थे, बहुत रोती थी...’: इस मशहूर एक्ट्रेस ने बयां किया टॉक्सिक रिश्ते का भयानक दर्द

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा परमेश्वरन, फोटो- इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे पिछले 2 सालों में एक टॉक्सिक रिश्ते के चलते उन्हें पैनिक अटैक, डिप्रेशन और तेजी से वजन घटने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Anupama Parmeshwaran Breakup Panic Attack: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर पर खुलकर बात की है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले दो साल उनके लिए बेहद दर्दनाक रहे. एक्ट्रेस  ने खुलासा किया कि वह एक ऐसे रिश्ते में थीं, जहां उन्हें "नार्सिसिस्टिक एब्यूज" का सामना करना पड़ा.  इस रिश्ते का असर उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर इतना गहरा पड़ा कि उन्हें पैनिक अटैक आने लगे, उनका वजन तेजी से कम हो गया और वह दिन-रात रोती रहती थीं.

Anupama Recalls Panic Attack and Blackouts: 24 घंटे रोती रहती थीं 

अनुपमा ने बताया कि वह उस रिश्ते में पूरी तरह टूट चुकी थीं. उन्होंने कहा कि ऐसा समय था जब वह लगभग हर समय रोती रहती थीं. लगातार तनाव और डर की वजह से उन्हें पैनिक अटैक आने लगे. कई बार उनकी हालत इतनी खराब हो जाती थी कि उन्हें ब्लैकआउट तक हो जाता था. अभिनेत्री ने कहा कि वह धीरे-धीरे खुद को खोती जा रही थीं और उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है.

Anupama on Weight Loss During Relationship: तेजी से घटने लगा वजन 

अनुपमा ने बताया कि मानसिक तनाव का असर उनके शरीर पर भी साफ दिखाई देने लगा. उनका वजन काफी कम हो गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस होने लगा था कि वह पहले जैसी नहीं रहीं. उनकी जिंदगी से खुशी और आत्मविश्वास दोनों गायब हो चुके थे. अभिनेत्री के मुताबिक, वह अंदर ही अंदर टूट रही थीं और उन्हें समझने में काफी समय लगा कि वह एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं.

View on Instagram

What is Narcistic Abuse: क्या होता है नार्सिसिस्टिक एब्यूज?

अनुपमा ने अपने अनुभव को "नार्सिसिस्टिक एब्यूज" बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे रिश्ते में सामने वाला व्यक्ति कभी बहुत प्यार दिखाता है तो कभी अचानक व्यवहार बदल देता है. इस तरह का व्यवहार सामने वाले को मानसिक रूप से कमजोर बना देता है. अभिनेत्री ने कहा कि लंबे समय तक उन्हें यह एहसास ही नहीं हुआ कि वह मानसिक शोषण का शिकार हो रही हैं. बाद में जब उन्होंने इस बारे में पढ़ा और लोगों के अनुभव सुने, तब उन्हें अपनी स्थिति समझ में आई.

Entire Bubble Broke After this Situation: सारा भ्रम टूट गया - अनुपमा

एक्ट्रेस ने बताया कि काफी समय तक सब कुछ सामान्य लगता रहा, लेकिन फिर उन्हें एक ऐसी बात पता चली जिसने पूरा मामला बदल दिया. इसके बाद दोनों परिवार भी इस विवाद में शामिल हो गए.

अनुपमा के मुताबिक, उसी पल उनका सारा भ्रम टूट गया.

उन्होंने याद करते हुए कहा कि उस व्यक्ति से बात कराने के लिए उन्हें आखिर में सख्त रुख अपनाना पड़ा. आखिरी बातचीत को याद करते हुए अनुपमा ने बताया कि उस दौरान उन्होंने उस व्यक्ति का बिल्कुल अलग रूप देखा.

उन्होंने कहा,

"वह अपने किसी भी काम की जिम्मेदारी नहीं लेते. हमारी बातचीत के आखिरी 10 सेकंड में मुझे उनका असली चेहरा दिखा. उस पल मुझे लगा कि उनके अंदर का एक बेहद डरावना और नकारात्मक रूप मेरे सामने आ गया है."

Giving Priority to Myself: Anupama अब खुद को दे रही हैं प्राथमिकता

अनुपमा ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं. उन्होंने फैसला किया है कि अब वह खुद की खुशी, मानसिक शांति और आत्मसम्मान को सबसे पहले रखेंगी. उन्होंने उन लोगों से भी अपील की, जो किसी टॉक्सिक रिश्ते में हैं या मानसिक शोषण का सामना कर रहे हैं, कि वे समय रहते ऐसे रिश्तों को पहचानें और जरूरत पड़ने पर मदद लेने से बिल्कुल न हिचकें. अभिनेत्री का कहना है कि इस कठिन दौर ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है और अब वह अपनी जिंदगी को नए नजरिए से जीना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: "मैं सिमटने लगी थी..." नार्सिसिस्टिक अब्यूज पर छलका इस एक्ट्रेस का दर्द, ब्रेकअप पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola