वृद्ध महिला की काट कर हत्या

Published at :05 Dec 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध महिला की काट कर हत्या

वृद्ध महिला की काट कर हत्या गुमला. सदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी लेपी देवी उर्फ शांति देवी की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. शव भंडरिया गांव के खेत में फेंका हुआ मिला. पुलिस को शनिवार की शाम को हत्या की सूचना मिली. इसके बाद […]

विज्ञापन

वृद्ध महिला की काट कर हत्या गुमला. सदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी लेपी देवी उर्फ शांति देवी की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. शव भंडरिया गांव के खेत में फेंका हुआ मिला. पुलिस को शनिवार की शाम को हत्या की सूचना मिली. इसके बाद शव को कब्जे में कर थाना लायी. शुरू में शव की पहचान नहीं हो रही थी. लेकिन उसके ही कुछ पहचानवालों ने शव की शिनाख्त लेपी देवी के रूप में की. अभी तक मृतका के परिजनों का पता नहीं लगा है. पुलिस परिजनों को खोज रही है. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि भंडरिया में लेपी कैसे पहुंची. उसकी हत्या किसने व क्यों की है. क्योंकि गम्हरिया गांव से भंडरिया की दूरी काफी है. ऐसे में लेपी भंडरिया क्या करने गयी थी. इसका भी पता नहीं चल रहा है. शनिवार को कुछ लोगों ने वहां से गुजरने के दौरान खेत में शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद थाना से एसआइ एसएन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola