जिला की दिशा ,दशा तय करेगा चुनाव : सुखदेव

Published at :04 Dec 2015 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
जिला की दिशा ,दशा तय करेगा चुनाव :  सुखदेव

जिला की दिशा ,दशा तय करेगा चुनाव : सुखदेव फोटो- एलडीजीए-10 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत.कैरो/ लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम गितिलगढ़, हनहट, हुदू आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर श्री भगत […]

विज्ञापन

जिला की दिशा ,दशा तय करेगा चुनाव : सुखदेव फोटो- एलडीजीए-10 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत.कैरो/ लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम गितिलगढ़, हनहट, हुदू आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर श्री भगत ने कहा कि यह चुनाव जिला की दिशा दशा तय करेगा. यह चुनाव सरकार बनाम जनता के बीच का है. यहां की जनता जिले के विकास को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट देंगे. श्री भगत ने कहा कि सांसद एवं विधायक तथा केंद्र एवं राज्य सरकार में एनडीए का सरकार होने के बावजूद जिले का विकास नहीं हो रहा है. यहां की छोटी छोटी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है. सूखा एवं महंगाई की मार से जनता त्रस्त है. लोग पलायन को विवश हो रहे हैं बावजूद सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है. यह सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील एवं गरीब विरोधी सरकार है. श्री भगत ने इस सरकार को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की. मौके पर बुधवा उरांव, किशोर उरांव, मनोज साहू, अनिस खान, विवेक प्रजापति, प्रवीण साहू, सुखदेव उरांव, मोहन उरांव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola