पेशरार इलाके का दौरा किया कांग्रेसियों ने

Published at :04 Dec 2015 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
पेशरार इलाके का दौरा किया कांग्रेसियों ने

पेशरार इलाके का दौरा किया कांग्रेसियों ने फोटो- एलडीजीए-11 ग्रामीणों के साथ बैठक करते कांग्रेसी. किस्को/ लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, राजेश ठाकुर,राजेश रुद्रा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सूर्यकांत शुक्ला, ओम प्रकाश व्यास सहित अन्य नेताओं ने पेशरार प्रखंड के सिरम पंचायत एवं कुडू प्रखंड के कई इलाकों का दौरा […]

विज्ञापन

पेशरार इलाके का दौरा किया कांग्रेसियों ने फोटो- एलडीजीए-11 ग्रामीणों के साथ बैठक करते कांग्रेसी. किस्को/ लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, राजेश ठाकुर,राजेश रुद्रा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सूर्यकांत शुक्ला, ओम प्रकाश व्यास सहित अन्य नेताओं ने पेशरार प्रखंड के सिरम पंचायत एवं कुडू प्रखंड के कई इलाकों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि 15 वर्षो में हुकुमरानों ने झारखंड की जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसने पर मजबूर कर दिया है. सुदूर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. वहीं दूसरी तरफ आजसू सुप्रीमो लोहरदगा की जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. उन्होंने कहा कि आजसू के नेता लगातार अपने ब्यानबाजी से न्यायालय की अवमानना कर रह हैं. 22 वर्षो तक चले मुकदमे के बाद न्यायालय ने सजा सुनायी है और कांग्रेस के उपर आरोप मढ़े जा रहे हैं जिसे जनता बखुबी समझती है. उन्होंने कहा कि जिनको कांग्रेस ने मंत्री बनाया वहीं आज कांग्रेस को आंख दिखाने का काम कर रहे हैं. नेताओं ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के साथ धोखा किया है. मौके पर अर्जुन सिंह खेरवार, मुन्ना उरांव, एस सुजाउदीन राजा, दशरथ खेरवार, धर्मनाथ सिंह, रामधनी राम, बुद्वदेव उरांव, सरजू राम, रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola