हथियार खरीदने पहुंचे चार लोग गिरफ्तार

Published at :01 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार खरीदने पहुंचे चार लोग गिरफ्तार

हथियार खरीदने पहुंचे चार लोग गिरफ्तार लेवी मांगने के केस में तीन पकड़ायेप्रतिनिधि, गुमलागुमला पुलिस ने मंगलवार को सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अभी सभी को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. सभी शातिर अपराधी बताये जा रहे हैं. अभी सभी अपराधियों का नाम गुप्त रखा गया है. पुलिस के अनुसार […]

विज्ञापन

हथियार खरीदने पहुंचे चार लोग गिरफ्तार लेवी मांगने के केस में तीन पकड़ायेप्रतिनिधि, गुमलागुमला पुलिस ने मंगलवार को सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अभी सभी को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. सभी शातिर अपराधी बताये जा रहे हैं. अभी सभी अपराधियों का नाम गुप्त रखा गया है. पुलिस के अनुसार इन अपराधियों से पूछताछ से कई मामलों का खुलासा होगा. पुलिस ने अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है. सूचना है कि एएनएम से लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ा है. वहीं हथियार खरीदने पहुंचे चार अपराधियों को पुलिस ने अलग स्थान से पकड़ा है. सूचना मिल रही है कि जो अपराधी हथियार खरीदने पहुंचे हैं. उनकी बात पुलिस ने मोबाइल में सुनी है. कॉल डिटेल निकालने के बाद चारों अपराधियों को शहर से पकड़ा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी सभी गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola