जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आठ से

Published at :30 Nov 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आठ से

जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आठ से सिमडेगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन आठ दिसंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. नामांकन की अंतिम तिथि छह दिसंबर निर्धारित की गयी. इस प्रतियोगिता के माध्यम […]

विज्ञापन

जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आठ से सिमडेगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन आठ दिसंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. नामांकन की अंतिम तिथि छह दिसंबर निर्धारित की गयी. इस प्रतियोगिता के माध्यम से अंडर 19 जिला क्रिकेट टीम का गठन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में वैसे ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन क्रिकेट संघ में हो चुका है. नामांकन के लिए मार्केट कांप्लेक्स स्थित झारखंड स्पोर्ट्स एवं बारूद दुकान से संपर्क किया जा सकता है. बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के सचिव विजय पुरी, तौकीर उसमानी, तस्सु, शशि भूषण, श्रीराम पुरी, धनंजय सिंह, मिथलेश कुमार, दीपू सिंह, राज पुरी, विनीत मिंज, विवेक किड़ो, इफ्तेखारूल हक, हिमालय दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola