चुनाव कार्यालय का उदघाटन

चुनाव कार्यालय का उदघाटन भंडरा/ लोहरदगा. एनडीए प्रत्याशी नीरु शांति भगत का चुनाव कार्यालय का उदघाटन चट्टी एवं भंडरा में आजसू पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो ने फीता काट कर किया. श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं. कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत ही हम दो बार लोहरदगा विधानसभा सीट […]
चुनाव कार्यालय का उदघाटन भंडरा/ लोहरदगा. एनडीए प्रत्याशी नीरु शांति भगत का चुनाव कार्यालय का उदघाटन चट्टी एवं भंडरा में आजसू पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो ने फीता काट कर किया. श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं. कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत ही हम दो बार लोहरदगा विधानसभा सीट जीत चुके हैं. तीसरी बार उपचुनाव में भी हमारी जीत सुनिश्चित है. लोहरदगा का उपचुनाव में पार्टी का एक एक कार्यकर्ता का सम्मान हुआ है. मौके पर देवशरण भगत, देवेंद्र साहू, कंवलजीत सिंह, दिलीप साहू, ददन, विकास गिरी, प्रदीप सिंह, बेला साहू, भाजपा युवा मोरचा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, दिनेश लोहरा, उत्तम गुप्ता, अकाश यादव, छोटेलाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










