विधानसभा चुनाव लोहरदगा के लोगों के लिए अग्नि परीक्षा है: बाबूलाल मरांडी

Published at :30 Nov 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव लोहरदगा के लोगों के लिए अग्नि परीक्षा है: बाबूलाल मरांडी

विधानसभा चुनाव लोहरदगा के लोगों के लिए अग्नि परीक्षा है: बाबूलाल मरांडी फोटो-एलडीजीए-18 लोगों को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी. एलडीजीए-19 कार्यालय का उदघाटन करते बंधु एवं बाबूलाल मरांडी. लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा द्वारा सलगी में जनसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लोहरदगा के लोगों के लिए अग्नि परीक्षा है: बाबूलाल मरांडी फोटो-एलडीजीए-18 लोगों को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी. एलडीजीए-19 कार्यालय का उदघाटन करते बंधु एवं बाबूलाल मरांडी. लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा द्वारा सलगी में जनसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव यहां के लोगों के लिए अग्नि परीक्षा की तरह है. उपचुनाव में कौन प्रत्याशी को जीता कर भेजना है, यहां के लोगों को तय करना होगा. यहां के लोगों को पहले जैसा व्यवस्था चाहिए या जिले का सर्वांगीण विकास चाहिए. कहा कि उपचुनाव में दो मुख्य पार्टियां चुनाव लड़ रही है. दोनों ही पार्टियों को प्रतिनिधि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, परंतु क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व के दोनों प्रतिनिधियों ने कुछ नहीं किया. प्रत्याशी बंधु तिर्की ने कहा कि लोहरदगा की जनता इस बार किसी लालच में नहीं आनेवाले, उपचुनाव में मुद्रा और मुद्दा की राजनीति हो रही है. हम मुद्दे के पक्षधर हैं. जनसभा के पश्चात बाबूलाल मरांडी शहरी क्षेत्र के पटेल भवन में पार्टी का चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर सरोज सिंह, विरेंद्र भगत, संपति देवी, अतहर इमाम, मोहीबुल्लाह अंसारी, बलवीर देवी, नेहाल अख्तर, सरवर आलम, बारिश, आशिक अंसारी, इसरत आलम, रामकुमार सिंह, संजू सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola