स्वच्छता के तहत टीम ने किया निरीक्षण

स्वच्छता के तहत टीम ने किया निरीक्षण 30 गुम 18 में जांच करती टीमगुमला. स्वास्थ्य विभाग रांची के पांच सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल में हुए स्वच्छता व अस्पताल के कायाकल्प का सोमवार को अवलोकन किया. टीम में डॉ जया, डॉ सुरंजन, डॉ अनुपम, डॉ केदार प्रसाद व डॉ एसके पॉल थे. टीम ने अस्पताल […]
स्वच्छता के तहत टीम ने किया निरीक्षण 30 गुम 18 में जांच करती टीमगुमला. स्वास्थ्य विभाग रांची के पांच सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल में हुए स्वच्छता व अस्पताल के कायाकल्प का सोमवार को अवलोकन किया. टीम में डॉ जया, डॉ सुरंजन, डॉ अनुपम, डॉ केदार प्रसाद व डॉ एसके पॉल थे. टीम ने अस्पताल के महिला, शिशु, कुपोषण, पैथॉलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर किया. निरीक्षण के क्रम में पायी गयी कमियों को यथाशीघ्र सीएस डॉ एसएन झा, डीएस डॉ राजकुमार बेक व एचएम सुभाषिनी चंद्रिका को निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल में आये मरीजों व वार्ड के मरीजों के साथ मुखातिब होकर अस्पताल से मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. मरीजों ने दवा सहित अन्य प्रकार की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की. साथ ही ओपीडी व्यवस्था सही समय तक संचालित नहीं होने की शिकायतें मिली. निरीक्षण के उपरांत डॉ जया ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल का अवलोकन किया गया है. अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक है. लेकिन जहां-जहां कमियां पायी गयी है, उसे दूर करने का निर्देश दिया. मौके पर डॉ एसएन झा, सुकरा उरांव, विनोद कुमार, हरिदास राम, दिनेश कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










