पटवन के लिए पानी छोड़ने की मांग

पटवन के लिए पानी छोड़ने की मांग गुमला. सिंचाई के लिए सरकारी तालाब से पानी रोके जाने के संबंध में आंजन पंचायत स्थित बड़ा खटंगा के ग्रामीणों ने गुमला डीसी को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी व जिला मत्स्य पदाधिकारी को भी दिया है. आवेदन में उल्लेखित है […]
पटवन के लिए पानी छोड़ने की मांग गुमला. सिंचाई के लिए सरकारी तालाब से पानी रोके जाने के संबंध में आंजन पंचायत स्थित बड़ा खटंगा के ग्रामीणों ने गुमला डीसी को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी व जिला मत्स्य पदाधिकारी को भी दिया है. आवेदन में उल्लेखित है कि बड़ा खटंगा के तालाब नंबर तीन की बंदोबस्ती पाकरटोली के विनेश कुमार राम के नाम पर हुआ है. विनेश तालाब में मछली पालन कर रहा है. लेकिन उक्त तालाब पर बड़ा खटंगा डांड़टोली के महिला मंडलों की महिलाएं अपना मालिकाना हक बता रही हैं. गांव में सबसे बड़ी समस्या फसलों पर पानी सिंचाई की है. तालाब के समीपवाले खेतों पर तालाब के पानी से ही पटवन किया जाता रहा है, लेकिन महिला मंडल की महिलाएं उक्त तालाब से पानी पटवन नहीं करने दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










