::::: प्रभात एक्सक्लुसिव : सगी बहनें सकुशल घर लौटी

Published at :23 Nov 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
::::: प्रभात एक्सक्लुसिव : सगी बहनें सकुशल घर लौटी

::::: प्रभात एक्सक्लुसिव : सगी बहनें सकुशल घर लौटी दलाल चार लड़कियों को ठग कर दिल्ली ले गये थेदो सगी बहनें भाग कर रांची के बाद गुमला पहुंचीअभी भी पालकोट की दशमी व बिरस दिल्ली में23 गुम 13 में दिल्ली से लौटी बहनों से पूछताछ करतीं अध्यक्षप्रतिनिधि, गुमलागुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड की दो सगी […]

विज्ञापन

::::: प्रभात एक्सक्लुसिव : सगी बहनें सकुशल घर लौटी दलाल चार लड़कियों को ठग कर दिल्ली ले गये थेदो सगी बहनें भाग कर रांची के बाद गुमला पहुंचीअभी भी पालकोट की दशमी व बिरस दिल्ली में23 गुम 13 में दिल्ली से लौटी बहनों से पूछताछ करतीं अध्यक्षप्रतिनिधि, गुमलागुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड की दो सगी बहनों ने बहादुरी का परिचय दिखायी है. खुद को बिकने से बचायी. फिर दिल्ली से भाग कर रांची के बाद गुमला अपने घर लौट आयी हैं. सोमवार को सीडब्ल्यूसी ने दोनों बहनों से अलग-अलग बयान लिया है. लेकिन इन दोनों बहनों के साथ पालकोट की अन्य दो लड़कियां दशमी व बिरस जो दिल्ली गयी थी, अभी भी दिल्ली में ही मानव तस्करों के चंगुल में फंसी हुई हैं. इनका कोई पता नहीं है. दिल्ली से लौटी दोनों बहनों के अनुसार दशमी व बिरस को दलाल संतोषी देवी ने बेच दी है. इस कारण दोनों का कहीं पता नहीं चला. मामला सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी गंभीर है. दिल्ली में फंसी दोनों का पता करने के लिए गुमला व दिल्ली पुलिस से सहायता ली जायेगी.फूफेरी बहन मानव तस्कर हैदिल्ली से लौटी बहनों ने बताया कि उन्हें संतोषी देवी दशहरा पर्व के दिन घुमाने दिल्ली ले गयी. संतोषी उनकी फूफेरी बहन है. संतोषी ने दोनों बहनों के साथ दशमी व बिरस को भी दिल्ली ले गयी. लेकिन जब दिल्ली में दोनों बहनों को पता चला कि दशमी व बिरस को संतोषी ने कहीं बेच दी है, तो दोनों बहनों ने हिम्मत जुटा कर वहां से भाग निकली. एक सप्ताह पहले वे लोग भागी थी. किसी प्रकार ट्रेन से रांची पहुंची. उसके बाद रांची सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में दोनों को रखा गया. लड़कियों का घर पता करने के बाद दोनों को सोमवार को गुमला लाया गया.बेटियों के लौटने से परिजन खुशलड़कियों के परिजनों ने कहा कि वे गरीब जरूर हैं. लेकिन कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी बेटियां दिल्ली जाये. संतोषी ठग कर सभी लड़कियों को दिल्ली ले गयी थी. संतोषी पालकोट में बहुत कम आती है. वह दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाती है और वहीं रहती है. बेटियों के आने से परिजन खुश हैं.दोनों लड़कियों से बयान लिया जा रहा है. पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. लड़कियों का काउंसेलिंग होगा. मानव तस्कर के खिलाफ एफआइआर कराया जायेगा.तागरेन पन्ना, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी, गुमला \\\\B

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola