:6:::: यीशु हमारे दिल के राजा हैं : फा मेलक्येार

Published at :23 Nov 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
:6:::: यीशु हमारे दिल के राजा हैं : फा मेलक्येार

:6:::: यीशु हमारे दिल के राजा हैं : फा मेलक्येार केड़ेंग पल्ली में ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गयाख्रीस्त हमारा राजा है…के जयकारे से केड़ेंग चर्च गूंजा.23 गुम 1 में सक्रामेंत लेकर शोभायात्रा में चलते फादर मेलक्योर23 गुम 2 में लड़कियों द्वारा प्रस्तुत किया गया झांकी23 गुम 3 में लड़के व लड़कियों ने ख्रीस्त […]

विज्ञापन

:6:::: यीशु हमारे दिल के राजा हैं : फा मेलक्येार केड़ेंग पल्ली में ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गयाख्रीस्त हमारा राजा है…के जयकारे से केड़ेंग चर्च गूंजा.23 गुम 1 में सक्रामेंत लेकर शोभायात्रा में चलते फादर मेलक्योर23 गुम 2 में लड़कियों द्वारा प्रस्तुत किया गया झांकी23 गुम 3 में लड़के व लड़कियों ने ख्रीस्त राजा की झांकी प्रस्तुत कीप्रतिनिधि, गुमलाख्रीस्त राजा की जय, ख्रीस्त हमारा राजा है…के जयकारे से चैनपुर प्रखंड का केड़ेंग पल्ली गूंज उठा. अवसर था ख्रीस्त राजा के पर्व का. केड़ेंग पल्ली में ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ख्रीस्त राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. सैंकड़ों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी भाग लिये. शोभायात्रा में थर्मोकोल, लकड़ी व कूट से निर्मित ताजिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. सुंदर ताजिया बनानेवाले दल व गांव को पुरस्कृत किया गया. इससे पहले चर्च परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई. मुख्य अतिथि फादर मेलक्योर तिर्की सक्रामेंत लेकर चल रहे थे. वहीं विभिन्न टोला, मोहल्ला व गांव के लोग ताजिया के साथ प्रभु के भक्तिमय भजन व गीत प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे. मौके पर फादर मेलक्योर तिर्की ने कहा कि यीशु हमारे दिल के राजा हैं. हम उनके बताये मार्ग पर चलें. उन्होंने अपने जीवन में कभी क्रोध व अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाया. हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए बुराई से दूर रहे. अच्छा जीवन जाये. सभी को खुश रखें. मिलजुल कर चले. सही रास्ते पर चलें. क्रोध व ईर्ष्या से दूर रहें. उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होता है. जब हमारे विचार एक हों. हम सभी एकजुट होकर रहें. एक दूसरे के दुख दर्द को दूर करें. मौके पर चर्च से सोनाटोली में प्रार्थनामयी वातावरण में शोभायात्रा निकाली गयी. ब्रदर जॉर्ज ने यीशु को राजा के रूप में प्रस्तुत किये. ख्रीस्त राजा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola