लीड :6::::: ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा थे : फादर हेनरिक

Published at :23 Nov 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
लीड :6::::: ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा थे : फादर हेनरिक

लीड :6::::: ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा थे : फादर हेनरिक चैनपुर में ख्र्रीस्त राजा पर्व मनाया गया.23 गुम 4 में शोभायात्रा में शामिल लोग.23 गुम 5 में संदेश देते फादर हेनरिक.23 गुम 6 में मिस्सा पूजा में ख्रीस्त विश्वासी.प्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर प्रखंड में ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर चैनपुर मुख्यालय […]

विज्ञापन

लीड :6::::: ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा थे : फादर हेनरिक चैनपुर में ख्र्रीस्त राजा पर्व मनाया गया.23 गुम 4 में शोभायात्रा में शामिल लोग.23 गुम 5 में संदेश देते फादर हेनरिक.23 गुम 6 में मिस्सा पूजा में ख्रीस्त विश्वासी.प्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर प्रखंड में ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर चैनपुर मुख्यालय में ख्रीस्त राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. ताजिया के साथ लोग इसमें शामिल हुए. धार्मिक अनुष्ठान के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ. शोभायात्रा में चल रहे सभी विश्वासी ईश्वर की गुणगान व ख्रीस्त राजा की जयकारा लगाते चल रहे थे. शोभायात्रा संत जोन चर्च से निकाली गयी जो चैनपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: चर्च परिसर में पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठान के रूप में तब्दील हो गयी. मुख्य वक्ता फादर हेनरिक कुल्लू ने ख्रीस्तीय विश्वासीयों को अपने संदेश में कहा कि ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा थे. ईश्वर की महिमा व विशेष कृपा की बदौलत ख्रीस्त राजा ने हजाराें शोषित लोगों को मुक्ति के मार्ग दिखाये. हमें उन्हें आदर्श मान कर उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. डीन फादर पीटर तिर्की ने कहा कि ख्रीस्त राजा मुक्तिदाता थे. आज पूरे विश्व में उन्हें याद कर ख्रीस्तीय समाज उनका नमन करता है. हम सभी प्रभु के बताये मार्ग पर चलें. सेवा, शांति व अंहिसा के मार्ग को अपनायें. मौके पर फादर प्रकाश कुजूर, फादर पंखरासियुस केरकेट्टा व फा अजीत ने भी अपने विचाराें को रखते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही. कार्यक्रम में सिस्टर रेजिना, सुुशीला, अनीता, उषा मिंज, नवीन कुजूर, रजनी बेक, अनुप संजय टोप्पो, प्रशंता बेक, लेवनार्ड खलखो आदि मौजूद थे. उत्कृष्ट झांकी व ताजिया लानेवाले समूहों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola