:5::::: मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

:5::::: मतदाताओं ने दिखाया उत्साह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस की थी सड़कों पर भी थी निगाह नियेल व झापा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पफोटो: 11- अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र भेलवाडीह के एक बूथ पर लगी भी वोटरों की भीड़. 10- अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुख्य पथ पर तैनात सीआरपीएफ के […]
:5::::: मतदाताओं ने दिखाया उत्साह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस की थी सड़कों पर भी थी निगाह नियेल व झापा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पफोटो: 11- अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र भेलवाडीह के एक बूथ पर लगी भी वोटरों की भीड़. 10- अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुख्य पथ पर तैनात सीआरपीएफ के जवान.सिमडेगा. जिले के चार प्रखंड सिमडेगा, केरसई, पाकरटांड़ व कुरडेग में शांति पूर्ण मतदान हो गया. मतदान को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. रविवार होने के कारण आज बूथों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही. खूंटी टोली बूथ पर 10 बजे के करीब वोटरों की भीड़ लगी रही. नक्सल प्रभावित क्षेत्र टभाडीह में मतदाताओं की भीड़ देखी गयी. यहां पर बूथ के बाहर 10.24 बजे के करीब मुख्य पथ पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. लोग अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में लोगाें से वोट देने को कह रहे थे. अति नक्सल प्रभावित तामड़ा मुख्य गेट पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. पुलिस के जवान मुख्य गेट पर वोटरों की जांच कर उसे अंदर प्रवेश दे रहे थे. तामड़ा के एक बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी. अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र भेलवाडीह में सीआरपीएफ जवान मुख्य पथ से आने-जानेवाले हर लोगों पर निगाह रख रहे थे. टभाडीह बूथ में 10.50 बजे भी वाेटरों की भीड़ लगी थी. अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र क्रुशकेला बाजारटांड़ स्थित दो बूथ पर 11 बजे तक वोटरों की रूझान देखने को नहीं मिला. यहां पर एक्का-दूक्का वोटर आकर मतदान कर रहे थे. वोटरों के नहीं आने का कारण पूछे जाने पर कुछ लोगों ने बताया कि आज त्योहार भी है. उक्त बूथ पर 6 से 7 किलोमीटर दूर अत्यंत ही दुर्गम क्षेत्र से आना पड़ता है. इसलिए लोग धीरे-धीरे वोट देने के लिए आ रहे है. वहीं क्रुशकेला मिशन स्कूल में स्थित बूथ पर 11.40 बजे तक वोटरों की लंबी कतार देखी गयी. यहां पर एक अन्य बूथ 64 नंबर पर भी मतदाताओं को लगभग सात किलोमीटर की दूरी पहाड़ी क्षेत्र से आना पड़ता है. इसलिए उक्त बूथ पर वोंटरों की संख्या नग्नय है. क्रुशकेला बूथ के बाहर पूर्व विधायक नियेल तिर्की व झापा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी. नियेल तिर्की ने एक झापा कार्यकर्ता पर हाथ उठा दिया. दोनों पक्ष के बीच जम कर गाली-गलौज भी हुई. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के रामलोया बूथ पर बोटरों की लंबी कतार ढेड़ बजे तक देखा गया. सोगड़ा के 56 नंबर बूथ पर ढेड़ बजे तक 289 में 227 वोट पड़ चुके थे. बूथ नंबर 55 में दो बजे तक 278 में से 224 वोट पड़ चुके थे. यहां पर गौर करनेवाली बात यह है कि इस बार मतदान केंद्र में सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवानों को तैनात कर दिया गया था. मतदान केंद्र के आस पास के क्षेत्रों में जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










