कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन

कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटनकुडू (लोहरदगा). झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं प्रदेश महासचिव सह लोहरदगा प्रभारी अशोक चौधरी ने सामूहिक रूप से कुडू में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव सभी के लिए चुनौती है. कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में लग जायें. लोहरदगा […]
कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटनकुडू (लोहरदगा). झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं प्रदेश महासचिव सह लोहरदगा प्रभारी अशोक चौधरी ने सामूहिक रूप से कुडू में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव सभी के लिए चुनौती है. कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में लग जायें. लोहरदगा प्रभारी अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोहरदगा कांग्रेस का गढ़ है. इसे बचाना सभी की जिम्मेवारी है. मौके पर हाजी सदरूल अंसारी, जफर खान, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, शिबु भगत, महावीर उरांव, शामू लाल नंद किशोर, खुर्शिद आलम, शांति मिंज आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










