:3:::: डीसी व एसपी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Published at :22 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
:3::::   डीसी व एसपी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

:3:::: डीसी व एसपी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया फोटो- एलडीजीए- 12 किस्को कंट्रोल रुम में टाइम टू टाइम रिपोर्ट का अवलोकन करते डीसी, एलडीजीए- 16 बूथ में जाकर मतदान कर्मियों से जायजा लेते डीसी, एलडीजीए-17 आवश्यक निर्देश देते डीसी, एसपी. लोहरदगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त संपन्न कराने के […]

विज्ञापन

:3:::: डीसी व एसपी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया फोटो- एलडीजीए- 12 किस्को कंट्रोल रुम में टाइम टू टाइम रिपोर्ट का अवलोकन करते डीसी, एलडीजीए- 16 बूथ में जाकर मतदान कर्मियों से जायजा लेते डीसी, एलडीजीए-17 आवश्यक निर्देश देते डीसी, एसपी. लोहरदगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी कार्तिक एस ने किस्को एवं पेशरार प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रुम एवं कलस्टरों का निरीक्षण किया. डीसी, एसपी कार्तिक एस सहित जिले के अन्य अधिकारी सुबह से ही क्षेत्र में घूम कर चुनाव का जायजा लिये. डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं एसपी ने किस्को प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रुम पहुंचकर चुनावी स्थिति का जायजा बीडीओ व सीओ से लिया. टाइम टू टाइम मतदान प्रतिशत की जानकारी लेने के पश्चात अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया तथा चुनाव मतदानकर्मीयोें को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया. एसपी ने सुरक्षा गतिविधियों का जायजा लेते हुए कार्यरत पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कार्यरत बलों को कार्य में कोताही न बरतने का भी निर्देश देते हुए विभिन्न इलाके में तैनात सुरक्षा बलों की जानकारी लेते रहे. चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किस्को एवं पेशरार के विभिन्न बूथों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैयार किया गया था. पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्रों में गश्ती लगा रही थी. प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर की गयी तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था कारगर रही. कहीं से भी किसी प्रकार का अप्रिय घटना नहीं घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola