:::: आंखों देखा हाल : जैसे-जैसे धूप चढ़ी, वोट प्रतिशत बढ़ा

:::: आंखों देखा हाल : जैसे-जैसे धूप चढ़ी, वोट प्रतिशत बढ़ा 22 गुम 11 में गुमला के घोर नक्सल प्रभावित सतपारा घट्ठा गांव के बूथ नंबर 82 व 83 में महिला वोटरों की भीड़प्रतिनिधि, गुमलाजैसे-जैसे धूप चढ़ती गयी, वोट का प्रतिशत बढ़ता गया. खास कर गुमला के उत्तरी क्षेत्र. जहां मतदान कराना चुनौतीपूर्ण था. हमारे […]
:::: आंखों देखा हाल : जैसे-जैसे धूप चढ़ी, वोट प्रतिशत बढ़ा 22 गुम 11 में गुमला के घोर नक्सल प्रभावित सतपारा घट्ठा गांव के बूथ नंबर 82 व 83 में महिला वोटरों की भीड़प्रतिनिधि, गुमलाजैसे-जैसे धूप चढ़ती गयी, वोट का प्रतिशत बढ़ता गया. खास कर गुमला के उत्तरी क्षेत्र. जहां मतदान कराना चुनौतीपूर्ण था. हमारे प्रतिनिधि ने उत्तरी क्षेत्र के कई बूथों का भ्रमण कर मतदान की स्थिति का जायजा लिया. जोड़ाडाड़ के बूथ नंबर 90 में पीठासीन पदाधिकारी तिजेंद्र यादव थे. यहां 8.45 बजे तक 34 वोट पड़ा था. तिजेंद्र ने कहा कि लाठीधारी फोर्स सुुरक्षा में थे. इसी गांव के बूथ नंबर 91 में 8.45 बजे तक 23 वोट पड़ा था. पीठासीन पदाधिकारी निर्मल तिग्गा ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है. लट्ठाटोली के बूथ नंबर 89 में 9.15 बजे तक 58, बूथ नंबर 85 में 9.15 बजे तक 69 वोट पड़ा था. सतपारा घट्ठा के बूथ नंबर 82 में 9.36 बजे तक 56, बूथ नंबर 83 में 9.36 बजे तक 102 वोट पड़ा था. सुरक्षा में तैनात जवानों ने कहा : पहाड़ के नीचे गांव है. नक्सलियों का डर है. लेकिन चुनाव शांतिपूर्ण हुआ है. गम्हरिया गांव के बूथ नंबर 81 में 10.8 बजे तक 126, बूथ नंबर 80 में 10.8 बजे तक 50, बूथ नंबर 76 में 10.8 बजे तक 65 वोट पड़़ा था. गढ़टोली गांव के बूथ नंबर 74 में 10.40 बजे तक 60 बूथ नंबर 73 में 73 वोट, बूथ नंबर 72 में 173 वोट पड़ा था. पीठासीन पदाधिकारी अनिल कुमार साहू ने कहा : मन में भय है. लेकिन मतदान शांतिपूर्ण हुआ है. सर, जोराग में वोगस वोट पड़ रहा हैनियंत्रण कक्ष में दिन के एक बजे एक व्यक्ति पहुंचा. वह डीसी व एसपी के समीप पहुंच कर बताया कि सर, जोराग गांव के बूथ पर वोगस वोट पड़ रहा है. वहां के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. इस मामले को एसपी भीमसेन टुटी ने गंभीरता से लिया. उन्होंने तुरंत जोराग में लगाये गये पुलिस पदाधिकारी के मोबाइल से संपर्क कर वोगस वोट डालने की शिकायत की जानकारी देते हुए सुधार का निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










