इंसाफ करने का समय आ गया है : नीरू

Published at :22 Nov 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
इंसाफ करने का समय आ गया है : नीरू

इंसाफ करने का समय आ गया है : नीरूफोटो : 1 महिलाओं के साथ बैठक करती नीरू शांति भगतकुडू (लोहरदगा). आजसू नेत्री सह एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने प्रखंड के टाटी, सरना टोली, उडुमुडू, बारीडीह समेत अन्य गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. महिला मंडलों के साथ बैठक की. महिलाओं ने नीरू शांति […]

विज्ञापन

इंसाफ करने का समय आ गया है : नीरूफोटो : 1 महिलाओं के साथ बैठक करती नीरू शांति भगतकुडू (लोहरदगा). आजसू नेत्री सह एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने प्रखंड के टाटी, सरना टोली, उडुमुडू, बारीडीह समेत अन्य गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. महिला मंडलों के साथ बैठक की. महिलाओं ने नीरू शांति भगत को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गांव में रोजगार के कोई साधन नहीं है. वर्षा कम होने से धान कि फसल लगभग चौपट हो गयी. पलायन के अलावा कोई चारा नहीं है. गांव में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या है. नीरू ने कहा कि सभी समस्या पांच वर्षों में समाप्त हो जाती, लेकिन एक राजनीतिक दल ने साजिश करते हुए जनता द्वारा चुने गये कमल किशोर भगत को फंसाते हुए विधायिकी छीन ली. कमल किशोर के साथ इंसाफ करने राजनीतिक साजिश करनेवाले को सबक सिखाने का मौका आ गया है. आपका समर्थन चाहिए, ताकि कमल किशोर के अधूरे सपनों को पूर्ण कर सकूं. मौके पर अनिता साहू, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, परमेश्वर महतो, मालती टोप्पो, संजय महली, विजय उरांव, कबीर अंसारी, सोमा उरांव समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola