चुनाव शांतिपूर्ण कराने पर दी बधाई

चुनाव शांतिपूर्ण कराने पर दी बधाई गुमला. पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य भोला चौधरी, सुबोध कुमार लाल व दिलीपनाथ साहू ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर प्रशासन व मतदाताओं को बधाई दी है. इन प्रत्याशियों ने कहा है कि सभी बूथों में अच्छी व्यवस्था थी. प्रशासन इसके लिए बधाई के पात्र हैं. भोला चौधरी ने […]
चुनाव शांतिपूर्ण कराने पर दी बधाई गुमला. पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य भोला चौधरी, सुबोध कुमार लाल व दिलीपनाथ साहू ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर प्रशासन व मतदाताओं को बधाई दी है. इन प्रत्याशियों ने कहा है कि सभी बूथों में अच्छी व्यवस्था थी. प्रशासन इसके लिए बधाई के पात्र हैं. भोला चौधरी ने कहा कि अच्छा वोट पड़ा है. मेरी जीत तय है. पंसस प्रत्याशी हंदु भगत ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गुमला व पालकोट में शांतिपूर्वक व सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए डीसी, एसपी, एसडीओ, एसी व डीएसपी को बधाई दी है. साथ ही जिप सदस्य ने उतरी क्षेत्र के ग्रामीणों को जिप प्रत्याशी देविका भगत के समर्थन व सहयोग करने के प्रति आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










