दोषी पर कार्रवाई की मांग

Published at :22 Nov 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
दोषी पर कार्रवाई की मांग

दोषी पर कार्रवाई की मांग गुमला. सदर अस्पताल में प्रसव के नाम पर गर्भवती से पैसे की मांग किये जाने पर के मामले में भाजपा गुमला कमेटी ने कड़े शब्दों में निंदा प्रकट की है. मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कहा है कि गुमला जिला आदिवासी बहुल जिला है. सदर अस्पताल में हो रहे चिकित्सकों […]

विज्ञापन

दोषी पर कार्रवाई की मांग गुमला. सदर अस्पताल में प्रसव के नाम पर गर्भवती से पैसे की मांग किये जाने पर के मामले में भाजपा गुमला कमेटी ने कड़े शब्दों में निंदा प्रकट की है. मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कहा है कि गुमला जिला आदिवासी बहुल जिला है. सदर अस्पताल में हो रहे चिकित्सकों एवं सरकारी कर्मियों की लापरवाही के कारण आये दिन कुव्यवस्था का समाचार समाचार पत्रों में प्रकाशित होता है. और इस पर अस्पताल प्रबंधन मौन है. जब से नये सीएस डॉ एसएन झा ने अस्पताल की कमान संभाली है. तब से अस्पताल की व्यवस्था और भी चौपट हो गयी है. भाजपा जिला कमेटी अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग करती है. साथ ही व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola