:4::: : वज्रगृह की व्यवस्था की ली जानकारी

Published at :22 Nov 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
:4::: : वज्रगृह की व्यवस्था की ली जानकारी

:4::: : वज्रगृह की व्यवस्था की ली जानकारी 22 गुम 6 में वज्रगृह का निरीक्षण करते डीसी व एसपीगुमला. कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला को वज्रगृह बनाया गया है. मतदान के बाद शाम से मतदानकर्मी बूथ से लौट कर मतपेटी जमा करने लगे. देर रात तक मतपेटी जमा करने का सिलसिला चलता रहा. दूर में जो […]

विज्ञापन

:4::: : वज्रगृह की व्यवस्था की ली जानकारी 22 गुम 6 में वज्रगृह का निरीक्षण करते डीसी व एसपीगुमला. कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला को वज्रगृह बनाया गया है. मतदान के बाद शाम से मतदानकर्मी बूथ से लौट कर मतपेटी जमा करने लगे. देर रात तक मतपेटी जमा करने का सिलसिला चलता रहा. दूर में जो बूथ था, उन्हें कलस्टर में ही रोक दिया गया है. वे लोग 23 नवंबर को वज्रगृह में आकर मतपेटी जमा करेंगे. इधर मतपेटी जमा करने से पहले डीसी दिनेशचंद्र मिश्र व एसपी भीमसेन टुटी ने वज्रगृह की व्यवस्था का जायजा लिये. साइंस व कॉमर्स भवन में मतपेटी रखा गया है. डीसी व एसपी ने देखा कि कुछ स्थानों पर बेरीकेडिंग ठीक ढंग से नहीं लगा है. वहीं कुछ स्थानों पर बेरीकेडिंग नहीं लगाया गया है. इसपर अधिकारियों ने ठेकेदार को सही तरीके से बेरीकेडिंग लगाने का निर्देश दिया. यहां तक कि अधिकारियों ने कैसे बेरीकेडिंग करना है. इसे भी बताया. कॉलेज परिसर में लाइट की उचित व्यवस्था हो. इसके लिए पेड़ में हाईमास्ट लगाने के लिए कहा. जिससे मतदानकर्मियों को मतपेटी जमा करने में परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola