पाकरटांड़ प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

पाकरटांड़ प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए त्रिकोणीय मुकाबला प्रथम चरण के चुनाव में पुरे जिले की निगाह पाकरटांड़ जिप चुनाव पर, सबसे अधिक प्रत्याशी कुरडेग मेंरविकांत साहू सिमडेगा. जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में प्रत्याशी चुनाव प्रचार में धूल उड़ा रहे हैं. गांव में हर ओर चुनाव का […]
पाकरटांड़ प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए त्रिकोणीय मुकाबला प्रथम चरण के चुनाव में पुरे जिले की निगाह पाकरटांड़ जिप चुनाव पर, सबसे अधिक प्रत्याशी कुरडेग मेंरविकांत साहू सिमडेगा. जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में प्रत्याशी चुनाव प्रचार में धूल उड़ा रहे हैं. गांव में हर ओर चुनाव का शोर है. किंतु शहरी क्षेत्र चुनाव के शोर से बिलकुल अछूता है. शहर में चुनाव को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा तक नहीं हो रही है. जिले में प्रथम चरण के जिला परिषद के चुनाव को लेकर पाकरटांड़ पर सबकी निगाहें लगी हुई है. पाकरटांड़ में जिलजा परिषद चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला है. पाकरांड़ से ही चुनाव जीत कर मेनोन एक्का पूर्व में जिला परिषद अध्यक्ष बनने में कामयाबी हासिल की थी. इस बार भी मेनोन एक्का पाकरटांड़ से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही है. मनोन एक्का पूर्व मंत्री व वर्तमान कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का की पत्नी है. मेनोन एक्का को अप्रत्यक्ष रूप से झारखंड पार्टी का समर्थन प्राप्त है. पाकरटांड़ से जसिंता उरांव जिला परिषद का चुनाव लड़ रही है. जसिंता को पूर्व विधायक नियेल तिर्की का समर्थन प्राप्त है. श्री तिर्की ने अपने समर्थकों के साथ जसिंता उरांव की जीत के लिए प्रचार अभियान में जूटे हुए हैं. यहां पर दिलचस्प बात यह है कि एनोस एक्का तथा नियेल तिर्की दोनों का पैत्रिक निवास पाकरांड़ प्रखंड में ही है. जिला परिषद चुनाव के लिये अनिता देवी इस बार अपना भाग्य आजमा रही है. अनिता देवी को भाजपा एवं स्थानीय विधायक विमला प्रधान का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थना प्राप्त है. तीनों प्रत्याशी अपने जीत के दावे कर रहे हैं. सिमडेगा प्रखंड से जिला परिषद पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. जिसमें देवकी कुमारी, पिंकुी गुप्ता, मधुरा बा, शीला देवी, सरिता कुल्लू, सरोज एक्का एवं सुरेंदा बेक के नाम शामिल है. पूर्व में सिमडेगा प्रखंड से नील जस्टीन बेक जिप सदस्य थे. किंतु उक्त सीट महिला हो जाने के कारण वे खड़ा नहीं हो सके. केरसई प्रखंड में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में जिप सदस्य के लिण् भाग्य आजमा रहे हैं. यहां पर अनिता बा, इंद्रजीत मांझी, रोशन भौंरा, लीली कुल्लू, संजय समीर सिंधिया अपना भाग्य आजमा रहे हैं. अनीता बा पूर्व में केरसई प्रखंड प्रमुख रह चुकी है. वर्तमान में अनीता बा जिप सदस्य के रूप में इस बार चुनाव लड़ रही है. इस बार प्रथम चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा प्रत्याशी कुरडेग प्रखंड में है. यहां पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. जिसमें अजय कुमार जायसवाल, आशा केरकेट्टा, अंधेरियस लकड़ा, थेओफिल किंडो, देवनीश खलखो, प्रदीप टोप्पो, मनोज साय, मुनालील साव, सीमा सीता एक्का व हर्ष बरला के नाम शामिल है. सीमा सीता एक्का यहां से पूर्व में जिप सदस्य रह चुकी हैं. उक्त प्रखंड में से कई ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो भाजपा, झापा, कांग्रेस तथा झामुमो से संबंधित है. सभी प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट देने की अपील जनता से कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










