पार्टी नेताओं का दौरा बढ़ने लगा

पार्टी नेताओं का दौरा बढ़ने लगालोहरदगा. विधानसभा उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे सामने आ रही है, पार्टी के नेताओं का दौरा लोहरदगा में बढ़ रहा हेै. चुनाव के मद्देनजर झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता लोहरदगा में बैठकें कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की […]
पार्टी नेताओं का दौरा बढ़ने लगालोहरदगा. विधानसभा उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे सामने आ रही है, पार्टी के नेताओं का दौरा लोहरदगा में बढ़ रहा हेै. चुनाव के मद्देनजर झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता लोहरदगा में बैठकें कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील में जुट गये हैं. प्रदेश स्तरीय नेताओं का दौरा विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भी होने लगा है. कोई गरीबों का मसीहा तो कोई स्थायी सरकार देने का वादा कर मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं. कुछ नेता जो चुनाव के पहले लोहरदगा आये भी नहीं थे, उन्हें भी लोहरदगा की समस्या परेशान कर रही है. सभी दल स्थानीय समस्याओं से निजात दिला कर क्षेत्र के विकास की बातें कर रहे हैं. बहरहाल मतदाता किस ओर झूकेगी यह तो समय ही तय करेगा. शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी जयपाल भगत ने नामांकन पत्र खरीदा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










