मतदाता नर्भिकि हो कर मतदान करें: उपायुक्त

मतदाता निर्भिक हो कर मतदान करें: उपायुक्त चार चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था: एसपीआईडी की सूचना देनेवाले को पुरस्कारफोटो: 21 एसआईएम: 8- पत्रकारों को जानकारी देते डीसी, एसपी व ऑब्जर्वरप्रतिनिधिसिमडेगा. मतदाता निर्भिक होकर चुनाव के दिान मतदान के लिए निकलें. निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. यह बातें चुनाव की जानकारी […]
मतदाता निर्भिक हो कर मतदान करें: उपायुक्त चार चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था: एसपीआईडी की सूचना देनेवाले को पुरस्कारफोटो: 21 एसआईएम: 8- पत्रकारों को जानकारी देते डीसी, एसपी व ऑब्जर्वरप्रतिनिधिसिमडेगा. मतदाता निर्भिक होकर चुनाव के दिान मतदान के लिए निकलें. निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. यह बातें चुनाव की जानकारी देते हुए पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कही. श्री सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. सभी प्रखंडों में किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिऐ तैयार पूरी कर ली गयी है. सभी प्रखंडों में हेलीपैड बनाया गया है. मतदान के दिन 22 नवंबर को हर दो घंटे पर रिपोर्ट लिया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि यात्री की सुविधाओं को देखते ही जिले में ही विभिन्न क्षेत्रों में चलनेवाली यात्री वाहनों को छोड़ दिया जा रहा है. एसपी राजीव रंजन सिंह सुरक्षा मामलों पर कहा कि मतदान के दिन चार चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पर खास नजर रखी गयी है. विशेष कर पाकरटांड़ प्रखंड के क्रुशकेला, सरलोंगा, टकबा सहित पालकोट सीमा से लगे बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. कोलेबिरा घाटी में भी पुलिस की विशेष व्यवस्था की गयी है. एसपी ने बताया कि आइडी की सूचना देनेवाले को पुरस्कार दिया जायेगा. सूचना देनेवाले की सूचना गुप्त रखी जायेगी. पुरस्कार भी उसे गुप्त तरीके से दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










