:: समस्याओं के निराकरण की प्राथमिकता

:: समस्याओं के निराकरण की प्राथमिकताफोटो- एलडीजीए-6 मुहल्लेवासियाें के साथ सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत नगर पर्षद क्षेत्र के अंबेदकर नगर के नायक व मुंडा मुहल्ला का दौरा कर मुहल्लेवासियाें से रू-ब-रू हुए. मौके पर लोगों ने पानी, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क जैसे समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान […]
:: समस्याओं के निराकरण की प्राथमिकताफोटो- एलडीजीए-6 मुहल्लेवासियाें के साथ सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत नगर पर्षद क्षेत्र के अंबेदकर नगर के नायक व मुंडा मुहल्ला का दौरा कर मुहल्लेवासियाें से रू-ब-रू हुए. मौके पर लोगों ने पानी, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क जैसे समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान करने की मांग की. श्री भगत ने कहा कि आज भी इस क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं से जूझ रही है. जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैये से दिनोंदिन समस्या बढ़ती जा रही है. कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता देती है. क्षेत्र के विकास के लिए अपने विधायकी कार्यकाल में ज्यादातर लोगों को अंबेदकर आवास दिलवाना था. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया. मौके पर गौतम नायक, मनीष मुंडा, प्रदीप नायक, मोहन नायक, दिनेश मुंडा, पार्वती देवी, कौशल्या देवी, रुकमनी देवी, चैतू नायक, सोहन मुंडा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










