प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उदघाटन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उदघाटन बानो (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उदघाटन किया गया. उदघाटन पूर्व मुखिया वृंदावन पंडा ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया. मौके पर श्री पंडा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन के निर्माण से ग्रामीणों को […]
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उदघाटन बानो (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उदघाटन किया गया. उदघाटन पूर्व मुखिया वृंदावन पंडा ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया. मौके पर श्री पंडा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रतन लाल मुंडा ने कहा कि जिस प्रकार नये स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया गया उसी प्रकार यहां सभी स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से नंद किशोर अग्रवाल, संजय मिश्रा, चंद्रकांत ओहदार, कृष्णा बड़ाइक के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










