भोंपू का शोर थमा, जनसंपर्क हुआ तेज

भोंपू का शोर थमा, जनसंपर्क हुआ तेज 20 गुम 44 में चुनाव के लिए जब्त बसें.प्रतिनिधि, गुमलाप्रथम चरण का चुनाव 22 नवंबर को है. गुमला व पालकोट प्रखंड में चुनाव होगा. प्रथम चरण के चुनाव के लिए भोंपू का शोर थम गया है. भोंपू को शोर थमने के बाद अब प्रत्याशी जनसंपर्क कर वोट मांग […]
भोंपू का शोर थमा, जनसंपर्क हुआ तेज 20 गुम 44 में चुनाव के लिए जब्त बसें.प्रतिनिधि, गुमलाप्रथम चरण का चुनाव 22 नवंबर को है. गुमला व पालकोट प्रखंड में चुनाव होगा. प्रथम चरण के चुनाव के लिए भोंपू का शोर थम गया है. भोंपू को शोर थमने के बाद अब प्रत्याशी जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. प्रत्याशी 21 नवंबर को पैदल घूमकर जनता से वोट मांग सकते हैं. इधर, चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मतदानकर्मियों का किस बूथ पर ड्यूटी है. उसकी सूची जारी कर दी गयी है. आज सभी कर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा. वहीं जिला परिवहन कोषांग द्वारा चुनाव में लगाये जानेवाले बसों को जब्त किया है. बस के अलावा कई छोटी बड़ी गाडि़यों को भी जब्त किया गया है. प्रथम चरण के चुनाव में पालकोट में 161 व गुमला में 325 बूथ बनाये गये हैं. पालकोट में 54 हजार, 43 वोटर है. इसमें पुरुष 27 हजार, 223 व महिला वोटर 26 हजार, 820 है. वहीं गुमला में कुल 98 हजार, 929 वोटर है. इसमें पुरुष 50 हजार, 161 व महिला वोटर 48 हजार, 768 वोटर है. गुमला पूर्वी भाग से जिप के सात, मध्य भाग से 14 व उत्तरी क्षेत्र से आठ प्रत्याशी हैं. वहीं पालकोट प्रखंड के दोनों भाग के लिए 10 प्रत्याशी हैं. एसपी भीमसेन टुटी के निर्देश पर जगह-जगह छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की गतिविधि तेज हो गयी है. नक्सल प्रभावित इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










