रहते हैं शहर में, चुनाव लड़ रहे गांव की

Published at :20 Nov 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
रहते हैं शहर में, चुनाव लड़ रहे गांव की

रहते हैं शहर में, चुनाव लड़ रहे गांव कीगुमला. गांवों में पंचायत चुनाव की खुमार परवान पर है. प्रथम चरण में गुमला व पालकोट में चुनाव है. इसकी पूरी तैयारी हो गयी है. इस बार पंचायत चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार हैं. जिनका ठिकाना शहर में है. रहना व खाना-पीना सभी शहर में होता है. […]

विज्ञापन

रहते हैं शहर में, चुनाव लड़ रहे गांव कीगुमला. गांवों में पंचायत चुनाव की खुमार परवान पर है. प्रथम चरण में गुमला व पालकोट में चुनाव है. इसकी पूरी तैयारी हो गयी है. इस बार पंचायत चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार हैं. जिनका ठिकाना शहर में है. रहना व खाना-पीना सभी शहर में होता है. उम्मीदवारों के बच्चे भी शहर के अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे हैं. लेकिन वे लोग चुनाव गांव की लड़ रहे हैं. गुमला जिले में देखा गया है. जो उम्मीदवार शहर में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें गांव की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रहता है. क्योंकि वे गांव ज्यादा घूमते नहीं है. लेकिन चुनाव में वे गांवों की समस्या दूर करने का वादा कर रहे हैं. पूर्व के पांच वर्षो के कामों को देखे, तो जिला परिषद के लोग अपने कामों में विफल रहे हैं. वे लोग शहर में रहकर गांवों के विकास की बात करते रहे. लेकिन कहीं काम नजर नहीं आया. उदाहरण के पंचायत भवन का निर्माण. जिले के 159 पंचायत में अभी भी कई पंचायतों में भवन अधूरा है. इसलिए इसबार जनता भांप रही है. वैसे ही उम्मीदवारों को वोट देने का मन बना रहे हैं, जो गांवों की हर गली का हाल जानते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola