महिलाएं जागृत होंगी, तभी समाज बढ़ेगा: सुखदेव

महिलाएं जागृत होंगी, तभी समाज बढ़ेगा: सुखदेव एलडीजीए-2- ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत. एलडीजीए- 5 महिला मंडल सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष. कैरो/लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम गोपालगंज व उल्टी का दौरा कर महिला मंडल के सदस्यों से भेंट की. श्री भगत ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व […]
महिलाएं जागृत होंगी, तभी समाज बढ़ेगा: सुखदेव एलडीजीए-2- ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत. एलडीजीए- 5 महिला मंडल सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष. कैरो/लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम गोपालगंज व उल्टी का दौरा कर महिला मंडल के सदस्यों से भेंट की. श्री भगत ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाये बगैर समाज व राष्ट्र का विकास संभव नहीं है. महिलाएं जागृत होंगी, तभी समाज बढ़ेगा. कहा कि महिला मंडल के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आगे बढ़ सकती हैं. लेकिन महिलाएं संगठित व जागृत नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती हैं. उन्होंने आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिये. इससे पूर्व महिलाओं ने श्री भगत का स्वागत किया. मौके पर सोमरी उरांव, एतवरिया उरांव, सुमित्रा देवी, पार्वती उरांव, सुखमनिया भगत, सुरजी भगताइन, संगीता उरांव, धनेश्वरी उरांव, मंजू देवी, रंथी उरांव आदि महिलाएं शामिल थी. समस्याओं से हुए अवगत: सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम गजनी, महुअरी, चाल्हो आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. श्री भगत ने कहा कि लोहरदगा विस उपचुनाव सरकार व आम जनता के बीच लड़ाई है. झारखंड निर्माण के 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां खेल नीति नहीं बनी है. जिससे स्थानीय शिक्षित युवक रोजगार पाने से वंचित हो रहे हैं. आज भी जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है. जिसे दूर करने में यहां के जनप्रतिनिधि उदासीन हैं. श्री भगत ने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया. मौके पर खलील अंसारी, पच्चू मुंडा, बुधवा उरांव, हरण लकड़ा, नारायण उरांव, ओहमा मिंज, अमर लकड़ा, विकास लकड़ा, गणपत भगत, अनीस खान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










