चुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Published at :19 Nov 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता एलडीजीए-2 बरामद बम को देखते पुलिस अधिकारी. लोहरदगा. पुलिस ने चुनाव के ठीक पहले उग्रवादियों की साजिश को नकाम कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है. इस सफलता से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है. जिले के एलपी कार्तिक एस के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष […]

विज्ञापन

चुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता एलडीजीए-2 बरामद बम को देखते पुलिस अधिकारी. लोहरदगा. पुलिस ने चुनाव के ठीक पहले उग्रवादियों की साजिश को नकाम कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है. इस सफलता से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है. जिले के एलपी कार्तिक एस के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान में पेशरार प्रखंड क्षेत्र के शाही घाट मार्ग में 15 सीरीज बम बरामद किया गया. उग्रवादियों ने पंचायत चुनाव में व्यवधान डालने व पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह साजिश रची थी. लेकिन एसपी को इसकी भनक लग गयी. उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक विवेक ओझा के अगुवाई में जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ को भेजकर बम को निष्क्रिय कराया. ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 22 नवंबर को किस्को व पेशरार पंचायत में पंचायत चुनाव होना है. वहीं लोहरदगा विधानसभा का उपचुनाव 14 दिसंबर को होगा. सीआरपीएफ के कमांडेंट आनंद झा व अपर पुलिस अधीक्षक विवेक ओझा के नेतृत्व में चल रहे अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola