जतरा झारखंडी संस्कृति की पहचान: सुखदेव

Published at :19 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
जतरा झारखंडी संस्कृति की पहचान: सुखदेव

जतरा झारखंडी संस्कृति की पहचान: सुखदेव एलडीजीए-9 चाल्हो जतरा में ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत.कैरो/लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम चाल्हो में छठ पर्व पर आयोजित जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मौके पर श्री भगत ने कहा कि जतरा झारखंडी संस्कृति की पहचान है. […]

विज्ञापन

जतरा झारखंडी संस्कृति की पहचान: सुखदेव एलडीजीए-9 चाल्हो जतरा में ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत.कैरो/लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के ग्राम चाल्हो में छठ पर्व पर आयोजित जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मौके पर श्री भगत ने कहा कि जतरा झारखंडी संस्कृति की पहचान है. उन्होंने कहा कि जिले में सूखा पड़ा है, किसान पलायन कर रहे हैं. फिर भी राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. श्री भगत ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव गरीब विरोधी राज्य सरकार व आम जनता के बीच है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. मौके पर पाहन पच्चू मुंडा, हरण लकड़ा, ओहमा मिंज, खलिल अंसारी, अमर लकड़ा, महानंद खरवा, विकास लकड़ा, मनोहर कुजूर, राम पुजार, अकनू उरांव, रमेश उरांव, चैतू पाहन, बुधवा उरांव, नारायण उरांव, मनोज साहू, गणपत भगत, अनीस खान, सोमरा भगत, योगेंद्र उरांव, राजकुमार उरांव, धिरजू उरांव, फूलदेव उरांव, जतरू उरांव, देवराज उरांव, चंद्रदेव भगत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola