लीड...376 प्रत्याशियों ने भरा परचा

लीड…376 प्रत्याशियों ने भरा परचा सिसई, घाघरा और बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के उम्मीदवारों ने नामांकन किया19 गुम 19 में नामांकन करते प्रत्याशी19 गुम 20 में नामांकन करने जाते19 गुम 21 से लेकर 32 तक नामांकन किये प्रत्याशीप्रतिनिधि, गुमला सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड में चौथे चरण में होनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को […]
लीड…376 प्रत्याशियों ने भरा परचा सिसई, घाघरा और बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के उम्मीदवारों ने नामांकन किया19 गुम 19 में नामांकन करते प्रत्याशी19 गुम 20 में नामांकन करने जाते19 गुम 21 से लेकर 32 तक नामांकन किये प्रत्याशीप्रतिनिधि, गुमला सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड में चौथे चरण में होनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड के कुल 376 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. तीनों प्रखंडों से जिला परिषद के सात, मुखिया के 76, पंसस के 71 व वार्ड के 222 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है. जिला परिषद के लिए सिसई से सनियारो देवी, अमर टोप्पो व कृष्णा उरांव तथा घाघरा से कुशील उरांव, शंभु उरांव, बालकिशुन उरांव व सुरजू उरांव ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता अशोक कुमार साह के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया है. वहीं सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुरगू पंचायत से मुखिया के लिए हेमा देवी, यशोदा देवी, अनिता उरांव, कुदरा से नूतन एक्का, भुरसो से तापेश्वर उरांव आरती देवी, फूलवंती देवी, लरंगो से जसी मुंडा, राजेंद्र उरांव, रेड़वासे कालेश्वर खड़िया, सुमती देवी, पूसो से सुधा उरांव, छारदा से पार्वती देवी, घाघरा से चौठी उरांइन, शिवनाथपुर से हरि उरांव, भदौली से संजय पहान, नगर से शांति देवी, सरोज देवी. घाघरा प्रखंड के देवाकी पंचायत से नारायण उरांव, सूरजन उरांव, आदर से चंद्रदेव उरांव, कमल उरांव, अरंगी से बिरसमुनी देवी, मंगलमुनी भगत, रुकी से समिला कुमारी, ललिता देवी, बिमरला से फूलमुनी भगत, चुंदरी से बैजू उरांव, अजय उरांव, रविंद्र महली, चपका से जोले उरांव, लीलावती देवी, दिरगांव से रामचंद्र खेरवार, ज्ञान प्रकाश उरांव, ईश्वर मुंडा, बेलागड़ा से बंदेराम उरांव, डुको से अमरकांत उरांव, कपिल भंडारी, सोमरा उरांव, बेर्नादत टोप्पो, नंदकिशोर उरांव, आनंद किंडो, शिवशंकर उरांव, कुहीपाट से सरिता देवी, उर्मिला उरांइन, पुनीता उरांव, संपत्ति उरांव, प्यारी उरांव, बदरी से चित्रलेखा देवी, शिवराजपुर से तेंबो देवी, सेहल से जगदेव लाल बेक, दलू उरांव, महादेव उरांव, कुगांव से बहादुर उरांव, रामविलास उरांव, राजपति देवी, मीणा भगत, नवडीहा से मंजू देवी, फ्लोरेंसिया कच्छप तथा बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर पंचायत से मुखिया के लिए सुषमा कुमारी, हेलता से कुसमिता भगत, चिरोडीह से भुनेश्वर भगत, अमतीपानी से प्रेमचंद्र भगत, निराशी से शिवराम उरांव, विजय उरांव, कैलाश उरांव, सेरका से राजदीप उरांव, जगेश्वर उरांव और नरमा पंचायत से अशोक खेरवार, सुखदेव उरांव व दसई उरांव ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया है. तीसरा चरण: 13 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया तृतीय चरण के लिए रायडीह, चैनपुर, डुमरी व जारी प्रखंड में होने वाले चुनाव से तीन जिला परिषद सहित 10 अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव से नाम वापस ले लिया है. तृतीय चरण के नामांकन के बाद नाम वापसी के लिए गुरुवार को अंतिम दिन था. रायडीह से जिला परिषद के उम्मीदवार जगेश्वर सिंह, चैनपुर से उषालीमा तिग्गा व डुमरी से भलेरिया उरांव ने नाम वापस लिया है. चैनपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत से मुखिया उम्मीदवार बसंत तिर्की व बेंदोरा पंचायत के उम्मीदवर किरण तिर्की तथा चैनपुर के बेंदोरा पंचायत से पंसस उम्मीदवार अल्बर्ट तिग्गा, डुमरी के ज्ञान तिर्की, शमशाद अली, अनिरुद्ध चौधरी, रायडीह के कुड़ो छत्तरपुर के दिव्या टोप्पो, केमटे के गंगोत्री कुमारी, सिलम के मंगल लोहरा और चैनपुर के मालम पंचायत से वार्ड के उम्मीदवार राजेश एक्का ने नाम वापस लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










