झिरीपानी, ओड़िशा का दल अव्वल

झिरीपानी, ओड़िशा का दल अव्वल फ्लैग…राज्य स्थापना दिवस पर ठेठइटांगर में रंगारंग नृत्य प्रतियोगिताफोटोफाइल:16एसआइएम:15-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि,16-नृत्य करती मंडली,17-कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएंप्रतिनिधि, ठेठइटांगर (सिमडेगा). प्रखंड के जामपानी पारिश मैदान में झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच सहित रंगारंग नागपुरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन […]
झिरीपानी, ओड़िशा का दल अव्वल फ्लैग…राज्य स्थापना दिवस पर ठेठइटांगर में रंगारंग नृत्य प्रतियोगिताफोटोफाइल:16एसआइएम:15-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि,16-नृत्य करती मंडली,17-कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएंप्रतिनिधि, ठेठइटांगर (सिमडेगा). प्रखंड के जामपानी पारिश मैदान में झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच सहित रंगारंग नागपुरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मझिया आइंद उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन झंडोत्तोलन कर एवं बिरसा मुंडा की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर मांदर नाच, नगाड़ा नाच एवं आधुनिक नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मांदर नाच प्रतियोगिता में कुल 22 दल ने भाग लिया. जिसमें सिमडेगा के अलावा ओड़िशा के दल भी शामिल थे. इसमें झिरीपानी ओड़िशा के दल को प्रथम, तामड़ा बरगीटोली को द्वितीय, तिर्रा काटुकोना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. नगाड़ा नाच में कुल नौ टीमों ने भाग लिया. जिसमें हुड़गढ़ा नवागांव को प्रथम, बुढ़ा पहाड़ को द्वितीय एवं केरया व अकवनटोली को तृतीय पुरस्कार दिया गया. आधुनिक नाच प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को दो ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय एवं ग्रुप बी में उच्च विद्यालय व प्लस टू के विद्यार्थियों ने भाग लिया. ग्रुप ए में आरसी मध्य विद्यालय जामपानी को प्रथम, यूसी प्राथमिक विद्यालय जामपानी को द्वितीय एवं राजकीय मध्य विद्यालय लकड़ाचटा को तृतीय पुरस्कार दिया गया. ग्रुप बी में यूसी बालिका उच्च विद्यालय जामपानी को प्रथम, संत मेरीज उच्च विद्यालय सामटोली को द्वितीय एवं संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय भुकुमुंडा को तृतीय पुरस्कार दिया गया. प्रथम पुरस्कार के रूप में खस्सी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में डेग एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में दरी दी गयी. निर्णायक की भूमिका फादर जोसेफ बेक, अलबर्ट आइंद, संघारेम सोरेंग, सुगढ़ बुढ़, नमन तोपनो, रोशन डांग, उद्धव महतो, सुमन किड़ो, एलेन कुल्लू ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन सर बसंत, रश्मि व सरिता ने संयुक्त रूप से किया. स्वागत भाषण फादर थोमस ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर फुलरिडा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










